OnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • OnePlus 16 12 अक्टूबर को लॉन्च होगा।
  • इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा।
  • फोन में तीन अलग गेमिंग चिप होंगी।

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ में तीन गेमिंग चिप भी लाएगा।

ये Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 वाले शुरूआती फोनों में से एक होगा, और कंपनी का दावा है कि इस पर आप गेम्स 185FPS तक पर खेल पाएंगे।

इसके लिए चिप के फर्मवेयर में ही Windspeed Game Kernel जोड़ा गया है। सपोर्ट वाले गेम्स सीधे 185FPS पर चलेंगे, वहीँ बाकी गेम्स में फ्रेम जेनरेशन तकनीक से फ्रेम बढ़ाए जाएंगे। आइए जानते हैं कि इसकी चिप आपको क्या क्या ऑफर करेगी।

ये पढ़ें: Oppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

OnePlus 16 की तीन गेमिंग चिप

चिपकंपनी का दावा
G3 नेटवर्क चिपमोबाइल नेटवर्क पर गेमिंग लेटेंसी 13.39% कम, Wi-Fi स्टेबिलिटी 18.5% बेहतर
P4 डिस्प्ले चिप20% ज़्यादा ट्रांजिस्टर, 25% ज़्यादा डेटा थ्रूपुट
T3 टच चिपशूटिंग गेम्स के लिए अलग टच पाइपलाइन

किन गेम्स में मिलेगा 185FPS

इन गेम्स में आपको नेटिव 185FPS मोड मिलेगा –

  • Peacekeeper Elite
  • Arena Breakout
  • Counter-Strike Online: Future Tactics
  • CrossFire Mobile
  • Lost Light
  • Naruto Mobile

Peacekeeper Elite असल में PUBG Mobile का चीनी वर्ज़न है, और इसकी प्रोफेशनल लीग PEL का ऑफिशियल फोन भी OnePlus 16 ही होगा। हालांकि इस सूची में BGMI नहीं है, इसलिए भारत के गेमर्स को इसका फायदा कितना मिलेगा, ये अभी साफ नहीं है।

ये पढ़ें: Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageOnePlus 16 में मिलेगा Glyph जैसा लाइटिंग बैक पैनल, डिज़ाइन ऑफिशियल

OnePlus 16 के डिज़ाइन में कंपनी कोई बड़ा बदलाव नहीं कर रही है। सामने आई ऑफिशियल तस्वीरों में OnePlus 16 पिछले OnePlus 15 के बेहद करीब दिखता है। इसमें आपको वही ओवरऑल शेप, वही फ्लैट साइड्स और बैक पर वही जाना-पहचाना कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। हालांकि नए फोन को अलग दिखाने की एक कोशिश …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products