Realme GT 6T इस महीने होगा लॉन्च; जाने कीमत, लॉन्च की तारीख, और स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme जल्द ही अपना धमाकेदार फ़ोन realme GT 6T लॉन्च करने वाली है, ये फ़ोन खास गेमिंग के दीवानों के लिए बनाया गया है, जिसमें VC cooling का उपयोग किया गया है,  gaming performance के लिए इस फ़ोन को Antutu वेबसाइट पर 1.5 million से भी ज्यादा स्कोर मिला है। इसके अतिरिक्त कम्पनी का दावा है, कि ये फ़ोन भारत का पहला फ़ोन होगा जो Snapdragon 7+ Gen 3 SoC द्वारा संचालित होगा। चलिए जानते हैं, realme GT 6T की कीमत, लॉन्च की तारीख, और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Realme GT 6T कीमत और लॉन्च की तारीख

कंपनी इस फ़ोन को तारीख 22 मई 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है। हालांकि अभी कंपनी द्वारा इसकी कीमत की पुष्टि नहीं की गयी हैं, लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है, कि Mid segment phone होने की वजह से इसकी कीमत लगभग 31,999 रूपए हो सकती हैं। इस फ़ोन को आप realme.com और amazon, flipkart जैसी वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Realme GT 6T launch date, price, specifications

ये पढ़े: OnePlus 13 और OnePlus 13R में बदल सकता है कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन; डिज़ाइन आउटलाइन की तस्वीरें लीक

Realme GT 6T स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

कुछ समय पहले ही कंपनी द्वारा इसका टीज़र लॉन्च किया गया था जिसमे इसे एक गेमिंग फ़ोन बताया गया था। टीज़र में इस फ़ोन को पतले bezels के साथ सिल्वर कलर में दिखाया गया था। अभी कंपनी द्वारा इस फ़ोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स से सम्बंधित ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन खबरों के अनुसार इस फ़ोन में Premium Nano Mirror Design का उपयोग किया गया है। इस फ़ोन में 1.5K resolution वाला  6.78 इंच का LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। ये फ़ोन Snapdragon 7+ Gen 3 SoC द्वारा संचालित होगा।

ये पढ़े: Google Pixel 8a राउंडअप: लॉन्च से पहले फ़ोन के बारे में जानें सारी बातें

बैक पैनल पर  50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा की उम्मीद की जा सकती है। गेमिंग परफॉरमेंस के लिए फ़ोन में  large VC cooling का इस्तेमाल किया गया है, और सिंगल चार्ज पर ज्यादा समय तक फ़ोन इसके लिए इस फ़ोन में 5500mAh की बैटरी दी जा सकती हैं, जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageभारत में जल्दी ही लॉन्च होगा Realme GT 6T; सामने आया पहला टीज़र

Realme ने हाल ही में नंबर सीरीज़ में Realme 12 और 12x को लॉन्च किया और Narzo सीरीज़ में भी Narzo 70 Pro ने भारतीय बाज़ार में दस्तक दी। अब बारी है कंपनी की GT सीरीज़ की, जिसके नए स्मार्टफोन की चर्चा तो पहले से ही हो रही है, लेकिन आज कंपनी ने इसका पहला …

ImageRealme GT Neo 5 SE के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्दी हो सकता है लॉन्च

Realme ने हाल ही में चीन में GT Neo 5 को लॉन्च किया है और अब कंपनी MWC 2023 में अपने अगले फ़ोन Realme GT 3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। साथ ही हमने आपको Smartprix पर ये भी बताया कि realme ही डायनामिक आइलैंड फ़ीचर के साथ सबसे पहला एंड्राइड स्मार्टफोन लॉन्च …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products