JioPhone 5G की तस्वीरें लीक, ₹10,000 से कम में हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio द्वारा नए स्मार्टफोन JioPhone 5G का इंतज़ार सभी को है। हालांकि, ये स्मार्टफोन दिवाली के आस-पास आना है, लेकिन कंपनी द्वारा अभी कोई चर्चा नहीं है। फ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन एक ट्विटर यूज़र ने आज इस स्मार्टफोन की असल तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ, उन्होंने इस फ़ोन के लॉन्च और चिपसेट की भी जानकारी दी है। इन सभी के बारे में आप विस्तार से यहां जान सकते हैं।

ये पढ़ें: 2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

JioPhone 5G की कीमतें भी सामने आयीं

ट्विटर यूज़र अर्पित पटेल ने JioPhone 5G की कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में आप फ़ोन को काले रंग के बैक पैनल के साथ देख सकते हैं। इस रियर पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। डिस्प्ले को दिखाती एक तस्वीर में, स्क्रीन के ऊपर वॉटरड्रॉप नौच भी है। लेकिन ये तस्वीरें कितनी सही हैं, कहा नहीं जा सकता क्योंकि किसी कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं है।

इन फीचरों के साथ आ सकता है नया JioPhone

इस यूज़र ने फ़ोन के स्पेसिफिकेशनों के बारे में भी जानकारी दी है। इस ट्वीट के अनुसार, आने वाला JioPhone 5G भारत में दिवाली से नए साल के बीच आएगा। साथ ही इसकी कीमत भी 10,000 रुपए से कम बतायी जा रही है। इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशनों को लेकर भी यहां चर्चा हुई है। इस स्मार्टफोन में Unisoc 5G चिपसेट या Dimensity 700 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा रियर पैनल पर ड्यूल कैमरों में 13MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर आ सकते हैं। वहीँ सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मिलने के आसार हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M34 5G भारत में जल्दी होगा लॉन्च

इससे पहले भी JioPhone 5G को लेकर रिपोर्ट आयीं हैं। इन रिपोर्टों के अनुसार इसमें Snapdragon 480 चिपसेट और 90Hz LCD डिस्प्ले होंगे। इसके अलावा फ़ोन में 5000mAh की बैटरी आ सकती है। लेकिन अब इस नए ट्वीट के अनुसार इसमें Unisoc या Dimensity 700 आने भी सम्भावना है।

कीमतों की बात करें तो, JioPhone 5G को लेकर कॉउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट भी आयी थी। इस रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत $100 से $150 (8,000 रूपए से 12,000 रुपए) के बीच हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageJioPhone 5G इस साल भारत में Snapdragon 480 के साथ होगा लॉन्च: रिपोर्ट

Reliance Jio ने दिवाली पर JioPhone Next को लॉन्च किया था, लेकिन ये फ़ोन लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया, इसकी कीमत भले ही कम रही, लेकिन स्पेसिफिकेशन अच्छे नहीं रहे। अब Jio के अगले स्मार्टफोन की खबरें आने लगी हैं और ख़ास बात ये हैं कि सस्ता भी होगा और 5G भी। …

ImageJio 5G Phone : लॉन्च का समय, स्पेसिफिकेशन, कीमतें, जानें सब कुछ

Reliance Jio भारत में किसी भी समय अपना पहला 5G फ़ोन लॉन्च कर सकता है। सामने आ रही खबरों के अनुसार Jio की AGM (Annual General Meeting) मीटिंग में Jio 5G Phone को लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल कंपनी ने इसी मीटिंग के दौरान JioPhone Next को पेश किया था। और इसीलिए इस …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products