Flipkart Big Saving Days: 50,000 रुपये के अंदर में Google Pixel 7 और Google Pixel 7a बढ़िया विकल्प

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Flipkart Big Saving Days सेल में बजट से लेकर फ्लैगशिप फोन तक पर भारी छूट दी जा रही है। साथ ही बैंक पार्टनर के साथ डेबिट, क्रेडिट कार्ड व EMI पर एडिशनल डिस्काउंट मिल रहे हैं। ऐसे में लोग इस सेल का फायदा उठाकर अपना फोन अपग्रेड कर रहे हैं। अगर आप 50,000 रुपये के अंदर की कीमत का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Google Pixel सीरीज़ के Google Pixel 7 और Google Pixel 7a बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।

ये पढ़ें : भारत में Realme C53 की लॉन्च डेट से कंपनी ने उठाया पर्दा, 108MP के साथ आएगा फोन

Google Pixel 7a इसी साल लॉन्च किया गया है। Flipkart पर यह 43,999 रुपये में बिना किसी डिस्काउंट के मिल रहा है, जबकि बैंक ऑफर में EMI में लेने पर एडिशनल डिस्काउंट के तौर पर 3000 रुपये की छूट दी जा रही है। ऐसे में यह फोन 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Google Pixel 7 20% की छूट के साथ 47,999 रुपये का मिल रहा है। इसमें भी बैंक ऑफर में EMI में लेने पर एडिशनल डिस्काउंट के तौर पर 3000 रुपये की छूट मिल रही है। हालांकि, फोन खरीदने से पहले एक बार दोनों के फीचर्स पर नजर डाल लेते हैं कि उनमें फर्क क्या है।

ये पढ़ें : अब PC पर भी खेल सकेंगे मोबाइल गेम; Google Play Games का बीटा वर्ज़न रिलीज़

Google Pixel 7a और Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशन में अंतर

  • शुरुआत डिज़ाइन से करते हैं, जहां Google Pixel 7a की तरह ही Google Pixel 7 नजर आता है। हालांकि, दोनों में थोड़ा-बहुत फर्क है। Google Pixel 7 ग्लास बैक पैनल और मेटल फ्रेम के साथ आता है, जबकि Google Pixel 7a का बैक पैनल प्लास्टिक का है। Google Pixel 7 में वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है, जबकि Google Pixel 7a में IP67 रेटिंग के साथ आता है।
  • दोनों ही स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। हालांकि, दोनों के साइज में बड़ा अंतर है। Google Pixel 7 में 6.3 इंच की डिस्प्ले है तो Google Pixel 7a में 6.1 इंच की। अगर आप छोटी की बजाए बड़ी स्क्रीन पसंद करते हैं तो Google Pixel 7 आपके लिए परफेक्ट है। ये ज्यादातर ऑनलाइन कॉन्टेंट स्ट्रीम करने वालों और गेम खेलने वालों के लिए बढ़िया विकल्प है। दोनों स्मार्टफोन से 4K रेजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
  • Pixel 7 में ड्यूल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस का प्राइमरी कैमरा और 12MP का सेकेंडरी सेंसर है। फ्रंट में 10.8MP का कैमरा मिलता है। Google Pixel 7a में 64MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MPका कैमरा है।
  • बैट्री देखें तो Google Pixel 7 में 4270 mAh की बैट्री दी गई है। इसमें 20W का वायर्ड और 7.5W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, Google Pixel 7a में 18W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो 4385mAh की बैट्री के साथ आता है।
  • Google के दोनों ही फोन Android 13 पर रन करते हैं। इनमें Tensor G2 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज है। दोनों में सारे सॉफ्टवेयर फीचर लगभग एक जैसे हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageWhatsApp पर PF बैलेंस घर बैठे ऐसे देखें, सेवा अटके तो ये 3 तरीके आएंगे काम

एक नज़र में : PF का बैलेंस जानने के लिए अब आपको EPFO की वेबसाइट पर UAN और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि EPFO ने अपनी सेवाएं WhatsApp पर भी शुरू कर दी हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर इसे लॉन्च …

ImageFlipkart iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14 Pro सहित अन्य डिवाइस पर दे रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट

भारत की ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart iPhones पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही रही है। इनमें iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14 सीरीज़ शामिल हैं। इन सभी iPhones पर ग्राहकों को करीब 10,000 रुपये या उससे ऊपर का भारी-भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर ग्राहक के पास ICICI, HDFC, PNB बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो …

ImageFlipkart Big Saving Days: इन स्मार्टफोनों पर मिलेंगे सबसे आकर्षक ऑफर

Flipkart Big Saving Days सेल 15 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जो 19 जुलाई तक चलेगी। Android से Iphone या Iphone से Android में जो अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए ये सेल ढेर सारे मौके लेकर आ रही है। माना जा रहा है कि Flipkart Big Saving Days में स्मार्टफोन पर अब …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.