भारत में Realme C53 की लॉन्च डेट से कंपनी ने उठाया पर्दा, 108MP के साथ आएगा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme की सहायक कंपनी Narzo ने हाल ही में भारत में Realme Narzo 60 सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इसमें Realme Narzo 60 5G और Narzo 60 Pro 5G शामिल हैं, जो 15 जुलाई को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। अब Realme अपने एक और बजट फोन को बाज़ार में उतारने वाला है, जो Realme C55 से कम कीमत पर आ सकता है। कंपनी ने C-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Realme C53 की लॉन्च की तारीख़ से पर्दा उठा दिया है।

ये पढ़ें : Marvel’s Secret Invasion: कौन हैं ये Skrulls? कहां से आए ये Super Skrulls?, जानिए यहां

यह फोन 19 जुलाई, 2023 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया कि इसमें 108MP का कैमरा मिलेगा, जो यूजर को अच्छी फोटो खींचने में मदद करेगा। फोन का लैंडिंग पेज Realme की वेबसाइट और Flipkart पर सक्रिय है, जिससे पता चलता है कि कंपनी जिस कीमत पर Realme C53 बाजार में उतारेगी, उस रेंज का यह पहला इतना हाई मेगापिक्सल कैमरा फ़ोन होगा। इसमें अल्ट्रा-क्लियर इमेज, नाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट मोड और स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड जैसी खूबियां भी दी जा सकती हैं।

Realme C53 के लॉन्च इवेंट को कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट, YouTube चैनल और सभी सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव स्ट्रीम करेगी। इस फोन के बैक पैनल की तस्वीर देखकर पता चलता है कि इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसके साथ LED फ्लैश दी जाएगी और ये AI तकनीक पर काम करेगा।

Realme C53 स्पेसिफिकेशन

Realme C53 को पहले ही मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले Realme C53 में स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हो सकते हैं। इसमें 6.74 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी जा सकती है, जो एचडी प्लस रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकती है।

ये पढ़ें : Mission Start Ab: Shark Tank को कड़ी टक्कर देगा Amazon Prime Video का ये नया शो

इसमें Android 13 आधारित Realme UI ओपेरटिंग सिस्टम मिलने के आसार हैं और हार्डवेयर में MediaTek चिपसेट देखने को मिल सकती है। फ़ोन की थिकनेस 7.49mm होने का अनुमान है। इसके अलावा, फोन में नीचे की ओर 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रोफोन, USB-C पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि Realme C53 दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageJupiter 125 vs Access 125: दो हेलमेट वाली डिक्की या ABS वाला ब्रेक, कौन सा स्कूटर लें?

Jupiter 125 vs Access 125: दिल्ली में TVS Jupiter 125 और Suzuki Access 125, दोनों के सबसे सस्ते मॉडल करीब ₹83,000 (एक्स-शोरूम) से शुरू होते हैं, और इनकी कीमत में ₹1,000 का भी फर्क नहीं है। लेकिन जैसे ही आप डिस्क ब्रेक या फोन से जुड़ने वाली ब्लूटूथ स्क्रीन की तरफ बढ़ते हैं, Jupiter हर …

ImageRealme Narzo 20 सीरीज होगी 21 सितम्बर को इंडिया में लांच

Realme ने इस साल की शुरुआत में अपनी नयी बजट स्मार्टफोन सीरीज के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफ़ोनों को भारत में लॉन्च किया था। दोनों ही फोन मार्किट में दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए गए थे। IFA 2020 टेक्नोलॉजी फेयर में कंपनी ने कहा था कि वो Realme Narzo 20 सीरीज पर …

ImageRealme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro भारत में 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे

भारत में Realme अपने नए किफायती Narzo 60 सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस सीरीज़ में Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro शामिल होंगे। इन दोनों फोनों को 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की अपनी भारतीय वेबसाइट और …

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

ImageOnePlus फोनों में ColorOS 17 का रोलआउट शुरू, जानें आपके फोन का नंबर कब आएगा

एक नज़र में : OnePlus ने भारत में Android 17 पर बना ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी तारीख 29 अक्टूबर बताई थी, लेकिन OnePlus 15 के यूज़र्स को ये 22 अक्टूबर से ही मिलने लगा है। साथ ही इस बार आपके फोन में OxygenOS की जगह …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products