Mission Start Ab: Shark Tank को कड़ी टक्कर देगा Amazon Prime Video का ये नया शो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon भी Shark Tank की तरह भारत के प्रतिभाशाली आंत्रप्रेन्योर को कुछ बड़ा करने के लिए नया मंच देने जा रहा है। Amazon Prime Video नया शो ‘Mission Start Ab’ लाने वाला है, जिसे भारत सरकार के सहयोग से शुरू किया जाएगा। इस नई सीरीज़ में 7 एपिसोड होंगे, जिसमें 10 शुरुआती स्तर के आंत्रप्रेन्योर शामिल होंगे। ये एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगे और शो को जीतने की कोशिश करेंगे। इसमें जीतने वाले आंत्रप्रेन्योर को अपने स्टार्टअप के लिए एक अरब डॉलर तक की फंडिंग दी जाएगी।

ये पढ़ें : POCO M5 पर Flipkart Big Saving Days से पहले ही भारी छूट, 7,999 रुपये में मिल रहा फोन

Amazon Prime Video पर शुरू होने वाली सीरीज़ की घोषणा के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मौजूद रहीं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा के अलावा, इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर कोई निश्चित तारीख अभी नहीं आयी है और इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल होंगे। स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म ने भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें छोटे शहरों और कस्बों के इनोवेशन को प्रदर्शित किया जाएगा। सीरीज में तीन बड़े निवेशक शामिल होंगे, जो देश के अगले बड़े स्टार्टअप फाउंडर की खोज करेंगे। सीरीज में आंत्रप्रेन्योर को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वे अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए फंडिंग पाने की भरपूर कोशिश करेंगे।

ये पढ़ें : क्या Nothing Phone 2 को टक्कर दे पाएंगे ये मिडरेंज फ्लैगशिप फोन?

इस सीरीज़ में शुरुआती स्तर के 10 फ़ाउंडरों की कारोबार से जुड़ी योग्यताओं का परीक्षण किया जाएगा। इसमें दर्शक जबरदस्त प्रतिस्पर्धा की उम्मीद कर सकते हैं। सीरीज के दौरान नए फाउंडर्स को मिलने वाली चुनौतियां उनकी उद्यमशीलता क्षमताओं, मैनजमेंट स्किल, कम्युनिकेशन कौशल और संकट प्रबंध क्षमताओं को परखेंगी। इसमें शामिल होने वाले निवेशक ना सिर्फ इन महत्वाकांक्षी फाउंडर द्वारा पेश किए जाने वाले स्टार्टअप का मूल्यांकन करेंगे बल्कि उनमें से कुछ में निवेश भी करेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageगर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या दिखाएं? ये फिल्में देंगी मज़ा भी और सीख भी

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के पास समय भी ज़्यादा होता है और स्क्रीन देखने की जिद भी। ऐसे में अगर उन्हें सिर्फ साधारण कार्टून या शार्ट वीडियो दिखाने के बजाय ऐसी फिल्में दिखाई जाएं, जिनमें कहानी भी अच्छी हो और सीख भी मिले, तो छुट्टियां ज़्यादा बेहतर बन सकती हैं। अच्छी बात यह है …

ImageAmazon Prime Video पर जल्द आ रहा Made in Heaven का सीज़न-2, फर्स्ट पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

दर्शकों को साल 2019 में आई वेब सीरीज़ Made in Heaven बहुत पसंद आई थी, जिसकी वजह से यह सीज़न जबरदस्त हिट रहा था। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वेब सीरीज़ को Emmy Awards में नॉमिनेशन तक मिल चुका है। अब इसका दूसरा सीजन Amazon Prime Video पर …

ImageAarogye Setu एप्लीकेशन हुआ ओपन सोर्स, बग बाउंटी प्रोग्राम में मिलेगा 1 लाख का इनाम

भारतीय सरकार ने कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। इसी के साथ सर्कार ने Covid-19 ट्रैकिंग एप्लीकेशन Aarogya Setu को भी लांच किया था। एप्प के लांच के बाद से इसकी प्राइवेसी को लेकर कुछ सवाल भी उठ रहे थे जिसको देखते हुए कंपनी ने एंड्राइड वर्जन ओपन सोर्स कर दिया …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

ImageBlinkit-Zepto को टक्कर देगा Amazon Now? हर ग्रॉसरी पर 50% तक कैशबैक, जानें पूरा ऑफर

किराने का सामान मंगाते समय अगर ₹200 की खरीदारी पर सीधे ₹100 वापस मिल जाएं, तो कोई भी एक बार ऐप खोलकर ज़रूर देखेगा। Amazon अब भारत के क्विक कॉमर्स बाज़ार में कुछ ऐसा ही बड़ा दांव खेल रहा है। कंपनी की सर्विस Amazon Now पर कई यूज़र्स को ₹300 या उससे ज़्यादा के हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products