POCO M5 पर Flipkart Big Saving Days से पहले ही भारी छूट, 7,999 रुपये में मिल रहा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon Prime Day 2023 की तरह ही Flipkart Big Saving Days सेल भी 15 जुलाई से शुरू होने वाली है। Amazon ने जहां स्मार्टफोन पर अपने स्पेशल डिस्काउंट का सेल से पहले खुलासा कर दिया, वहीं Flipkart ने सेल शुरू होने से पहले ही कुछ स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट के साथ बेचना शुरू कर दिया। ऐसे में ई-कॉमर्स वेबसाइट पर POCO M5 45 प्रतिशत के भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसके साथ Flipkart ने ICICI bank से पार्टनर किया है, जिसके चलते डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर एडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऐसे में यह फोन 8000 रुपये से भी कम कीमत पर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये पढ़ें : क्या Nothing Phone 2 को टक्कर दे पाएंगे ये मिडरेंज फ्लैगशिप फोन?

बता दें कि पिछले साल भारत में POCO M5 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 12,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 14,499 रुपये निर्धारित की गई थी। अगर Flipkart पर POCO M5 को देखें तो इसका बेस वैरिएंट 45 प्रतिशत की छूट के बाद 8,749 रुपये में मिल रहा है। इस पर ICICI Bank के कार्ड का 750 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट लगा दें तो यह 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसी तरह, 6GB+128GB वैरिएंट 43 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 10,749 रुपये का मिल रहा है, जिस पर ICICI Bank के कार्ड का एडिशनल डिस्काउंट लगाने पर 750 रुपये की छूट के बाद कीमत 9,999 रुपये हो जाती है। अगर आपके पास पुराना फोन है और उसे एक्सचेंज करना चाहते हैं तो 8200 रुपये तक की कीमत भी कम हो सकती है। ऐसे में 10,000 रुपये के अंदर मिलने वाले ये बजट फोन अच्छी डील माने जा रहे हैं।

POCO M5 स्पेसिफिकेशन

POCO M5 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 लेयर के साथ 6.58 इंच की फुल एचडी+ आईपीएस LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 30Hz से 90Hz तक और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट है। फोन में डीसीआई-P3 कलर गेमुट और सेल्फी के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच कटआउट भी मिलता है। बजट फ्रेंडली POCO M5 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 2MP का दूसरा और 2MP का तीसरा कैमरा है।

ये पढ़ें : Amazon Prime Day 2023 सेल: बेस्ट डिस्काउंट फोन, जिन्हें आप सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं

POCO M5 में ऑक्टा कोर 6nm MediaTek Helio G99 का अच्छी रेटिंग वाला प्रोसेसर है, जो रोज के कामों के साथ हल्की-फुल्की गेमिंग का बोझ भी उठा सकता है। यह फोन 5,000mAh की बैट्री के साथ आता है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी फीचर में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटुथ 5.0, GPS और एक USB टाइप-सी पोर्ट शामिल है। यह फोन Android 12 आधारित MIUI कस्टम स्किन आउट ऑफ बॉक्स पर रन करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageWhatsApp पर PF बैलेंस घर बैठे ऐसे देखें, सेवा अटके तो ये 3 तरीके आएंगे काम

एक नज़र में : PF का बैलेंस जानने के लिए अब आपको EPFO की वेबसाइट पर UAN और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि EPFO ने अपनी सेवाएं WhatsApp पर भी शुरू कर दी हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर इसे लॉन्च …

ImageSamsung फोनों पर भारी डिस्काउंट के साथ शुरू हो रही हैं Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल

हर साल की तरह, इस बार भी त्योहारों और शादियों के सीज़न से पहले Amazon और Flipkart की सेल शुरू होने वाली है। Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल हैं, जिनमें स्मार्टफोनों पर आपको बेहद अच्छे और आकर्षक ऑफर मिलते हैं। कई पॉपुलर Samsung स्मार्टफोनों …

ImageFlipkart iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14 Pro सहित अन्य डिवाइस पर दे रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट

भारत की ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart iPhones पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही रही है। इनमें iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14 सीरीज़ शामिल हैं। इन सभी iPhones पर ग्राहकों को करीब 10,000 रुपये या उससे ऊपर का भारी-भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर ग्राहक के पास ICICI, HDFC, PNB बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.