हर साल की तरह, इस बार भी त्योहारों और शादियों के सीज़न से पहले Amazon और Flipkart की सेल शुरू होने वाली है। Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल हैं, जिनमें स्मार्टफोनों पर आपको बेहद अच्छे और आकर्षक ऑफर मिलते हैं। कई पॉपुलर Samsung स्मार्टफोनों पर डिस्काउंट भी इन सेल्स (sales) में ग्राहकों को आकर्षित करने वाला है।
यहां हमने आपके लिए Samsung फोनों की एक लिस्ट बनायी है, जिन पर Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल भारी डिस्काउंट मिल रहे हैं। ये सेल 23 सितम्बर 2022 से शुरू होने वाली है। इनमें Samsung का लेटेस्ट फ्लैगशिप फ़ोन Galaxy S22 भी शामिल है, जो आपको इस सेल में 52,999 रूपए का मिल सकता है।
आइये जानते हैं कि Amazon और Flipkart पर सेल के दौरान कौन से Samsung स्मार्टफोनों पर डिस्काउंट मिलने वाले हैं।
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung स्मार्टफोनों पर उपलब्ध ऑफर
हालांकि सेल की शुरुआत 23 सितम्बर से ही होगी, लेकिन इस ई-कॉमर्स वेबसाइट ने Samsung के ज़्यादातर स्मार्टफोन जो इस सेल में उपलब्ध होंगे, के नाम साझा कर दिए हैं। इनमें Galaxy S21 FE और Galaxy S22+ जैसे प्रीमियम स्मार्टफोनों से लेकर Galaxy F13 और Galaxy F23 5G जैसे किफ़ायती फ़ोन शामिल हैं।

इस सेल में प्रेमिउमदेवीके Galaxy S22+ पर पूरे 10,000 रूपए की छूट आपको मिल सकती है। साथ ही बैंक ऑफर का लाभ भी आपको यहां मिल सकता है।
Samsung स्मार्टफोन मॉडल | वास्तविक कीमत | सेल के दौरान कीमत |
Samsung Galaxy S22 Plus 5G | ₹69,999 | ₹59,999 |
Samsung Galaxy S22 Ultra | ₹1,09,999 | ₹91,999 |
Samsung Galaxy S21 FE 5G | ₹34,999 | ₹31,999 |
Samsung Galaxy F23 5G | ₹13,499 | ₹10,999 |
Samsung Galaxy F13 | ₹11,999 | ₹8,499 |
Samsung Galaxy M13 | ₹12,108 | ₹8,499 |
Samsung Galaxy M33 5G | ₹17,999 | ₹11,999 |
Samsung Galaxy M53 5G | ₹26,500 | ₹19,999 |
Flipkart ने फिलहाल Samsung के अभी इन्हीं स्मार्टफोनों पर ऑफरों की जानकारी दी है। सेल शुरू होते ही इन फोनों की लिस्ट और भी लम्बी होगी, जिसकी जानकारी हम यही अपडेट करेंगे। इसके अलावा आप बैंक ऑफरों का लाह उठाकर इन्हें और भी कम दाम में खरीद सकते हैं। Flipkart पर ICICI और Axis Bank क्रेडिट और डेबिट कार्डों के साथ 10% तक की छूट और मिलती है।
Amazon Great Indian Festival Sale में Samsung फ़ोनों पर भारी डिस्काउंट
Amazon पर भी सेल में काफी अच्छे ऑफर मिलने वाले हैं, हालांकि सभी ऑफर अभी सामने नहीं आये हैं, लेकिन कुछ पॉपुलर स्मार्टफोनों पर मिलने वाले डिस्काउंट से पर्दा उठ चुका है। इस सेल में Samsung Galaxy S20 FE 5G 26,999 रूपए में मिलेगा, जबकि उसे 47,999 रूपए में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा Samsung Galaxy S22 जिसकी वास्तविक कीमत 72,999 रूपए है, वो भी सेल में 52,999 रूपए में उपलब्ध होगा। और भी कई Samsung स्मार्टफोनों पर डिस्काउंट उपलब्ध होंगे, जिनकी जानकारी हम सेल शुरू होते ही आपको देंगे।