त्योहारों के इस मौसम में सभी लोग अपने लिए कुछ न कुछ नया सामान लेने का मन बनाते है जिसको देखते हुए इस महीने 10 अक्टूबर से Amazon और Flipkart अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सेल की शुरुआत करने जा रही है। सेल में आपको स्मार्टफोन की कीमत में 60% तक की छुट प्राप्त होगी। इसके अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर भी 50% तक का डिस्काउंट दिया गया है।
तो चलिए जानते है की कौन-कौन से स्मार्टफोन पर आपको क्या डिस्काउंट मिलेगा?
स्मार्टफोनों पर मिल रही है भारी छुट
Samsung स्मार्टफोन पर ऑफर

सैमसंग ने इस फेस्टिवल सेशन में अपने सबसे आकर्षक Samsung Galaxy S9 को सिर्फ 43,990 रुपए की कीमत पर बिक्री के लिए पेश किया है। जिसके साथ Amazon पर ही आपको Note 9 खरीदने पर एक्सचेंज किये गये फोन की कीमत के अलावा 5,000 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा सकता है। दूसरी तरफ मिड-रेंज फोन में Galaxy A8+ आपको सेल के दौरान सिर्फ 23,990 रुपए की किफायती कीमत पर उपलब्ध हो रहा है। अगर एंट्री-लेवल की बात करे तो यहाँ Galaxy On7 Prime, On5 Pro, On7 Pro जैसे स्मार्टफोनों पर भी लगभग 2 से 4 हजार रुपए की छुट दी जा रही है।
डिवाइस का नाम | कीमत | डिस्काउंट के बाद कीमत |
Galaxy Note 8 | 74,690 | 43,990 |
Galaxy A8+ | 41,990 | 23,990 |
Galaxy Note 9 | 73,600 | 67,900 |
Galaxy S9 | 62,500 | 42,990 |
Galaxy S8 | 45,990 | 29,990 |
Galaxy On8 | 19,990 | 14,990 |
Galaxy On7 Prime | 14,990 | 10,990 |
Galaxy On6 | 15,490 | 11,990 |
Galaxy On5 Pro | 7,990 | 5,990 |
Galaxy On7 Pro | 9,490 | 6,790 |
Galaxy A8 Star | 38,000 | 34,990 |
Xiaomi स्मार्टफोन पर ऑफर

शाओमी हमेशा से ही अपने कीमत को लेकर चर्चा में बनी रहती है। उसी तरह इन सेल के दौरान भी शाओमी द्वरा पेश किये गये अभी तक के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोनों में से एक Redmi Note 5 Pro की कीमत भी सिर्फ 12,999 रुपए तय की गयी है। Redmi 6 के 3GB वरिएन्त पर 1 हजार रुपए, Redmi Y2 पर 1,500 रुपए के डिस्काउंट के अलावा Redmi 5A सिर्फ 5,999 रुपए तथा हाल ही में लांच किया गया MI A2 पर भी 3 हजार के डिस्काउंट के बाद यह 14,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आप हाई-एंड गेम खेलना चाहते है तो उसको भी ध्यान में रखकर कंपनी Mi Mix 2 को सिर्फ 22,999 रुपए में पेश कर रही है।
डिवाइस का नाम | कीमत | डिस्काउंट के बाद कीमत |
Redmi Note 5 Pro | 14,999 | 12,999 |
Redmi 6 | 8,999 | 7,999 |
Redmi 6A | 5,999 | – |
Mi A2 | 17,499 | 14,999 |
Redmi Y2 | 10,499 | 8,999 |
Mi Mix 2 | 37,999 | 22,999 |
Asus स्मार्टफोन पर ऑफर

फ्लिप्कार्ट के साथ पार्टनरशिप में ऑनलाइन एक्सक्लूसिव लांच किये गये Asus के काफी लोकप्रिय स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M1 का 3GB रैम वरिएन्त सिर्फ 9,999 रुपए की कीमत पार पेश किया जा रहा है। इसके अलावा 4GB रैम और 6GB रैम वरिएन्त को भी 2,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ क्रमश: 10,999 रुपए और 12,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध करवाया जा रहा है। अगर फ्लैगशिप ग्रेड की बात करे तो यहाँ पर Asus Zenfone 5Z पर भी आपको 5,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिस से इसकी किफायती कीमत सिर्फ 24,999 रुपए रह जाती है।
डिवाइस का नाम | कीमत | डिस्काउंट के बाद कीमत |
Asus Zenfone Max Pro M1 (3GB/32GB) | 10,999 | 9,999 |
Asus Zenfone Max Pro M1 (4GB/64GB) | 12,999 | 10,999 |
Asus Zenfone Max Pro M1 (6GB/64GB) | 14,999 | 12,999 |
Asus Zenfone 5Z | 29,999 | 24,999 |
Nokia स्मार्टफोन पर ऑफर

HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia भी इस सेल के दौरान अपनी आकर्षक नवीनतम एंड्राइड वन डिवाइसों को काफी अच्छे डिस्काउंट के साथ पेश कर रही है. जहाँ पर Nokia 5.1 Plus आपको सिर्फ 10,499 रुपए की कीमत में उपलब्ध हो रहा है वही पर Nokia 6.1 Plus स्नैपड्रैगन 636 के साथ इक्वल 14,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध है।
डिवाइस का नाम | कीमत | डिस्काउंट के बाद कीमत |
Nokia 5.1 Plus | 13,199 | 10,499 |
Nokia 6.1 Plus | 17,600 | 14,999 |
Vivo स्मार्टफोन पर ऑफर

जहाँ पर Vivo अपने नए इनोवेशन (पॉप-अप कैमरा/इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट) के साथ मार्किट में एक अलग जगह बना चुकी है दूसरी ओर सेल में अपने प्रशंसको को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने अपने हाल ही में लांच किये गये Vivo V9 Pro को सिर्फ 17,990 रुपए की कीमत पर पेश किया है और इसके साथ आपको Echo Dot भी मात्र 1,499 रुपए में प्राप्त हो जाएगी। इनोवेटिव स्मार्टफोन Vivo Nex को भी यहाँ पर 3,000 रुपए की कटोती के साथ सिर्फ 44,990 रुपए की कीमत पर बिक्री के लिए रखा गया है जिसके साथ आपको एक्सचेंज करने पर 4,000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर भी दिया गया है।
डिवाइस का नाम | कीमत | डिस्काउंट के बाद कीमत |
Vivo V9 Pro | 19,990 | 17,990 |
Vivo Y83 | 15,990 | 13,990 |
Vivo NEX | 47,990 | 44,990 |
Vivo V9 Youth | 19,990 | 13,990 |
OnePlus स्मार्टफोन पर ऑफर

10 अक्टूबर से चलने वाले इस सेल में OnePlus 6 पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल के दौरान आप OnePlus 6 को 34,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में खरीदा सकते हैं। फोन पर 5,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा कंपनी फोन खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी मिलेगी।
उपरोक्त बताये गये सभी स्मार्टफोन ब्रांड के अलावा आपको Oppo, Honor के स्मार्टफोनों पर भी लगभग 2 से 4 हजार तक की छुट दी जा रही है। सभी कंपनी के अलग-अलग डिस्काउंट के अलावा सेल के दौरान आपको एक्स्ट्रा एक्सचेंज कीमत, HDFC, SBI के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड पर भी नो-कास्ट EMI के अलावा, इंस्टेंट डिस्काउंट भी प्रदान किये जा रहे है। यहाँ सूची में आपको सभी फ़ोनों के लिंक भी दिए गये है ताकि आसानी से आप अपनी पसंदीदा डिवाइस को खरीद सके। Flipkart के प्लस मेम्बर और Amazon के प्राइम मेम्बर के लिए सेल थोडा पहले शुरू कर दी जाएगी तो आज से ही अपने त्योहारों की खरीदारी शुरू करके इन आकर्षक डील और ऑफर का फयदा उठाये। और ऐसी ही नयी डील या सेल की जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!