Flipkart iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14 Pro सहित अन्य डिवाइस पर दे रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत की ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart iPhones पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही रही है। इनमें iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14 सीरीज़ शामिल हैं। इन सभी iPhones पर ग्राहकों को करीब 10,000 रुपये या उससे ऊपर का भारी-भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर ग्राहक के पास ICICI, HDFC, PNB बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो उन्हें और अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः 50,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है ये फ़ोन, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर

वर्तमान में Flipkart पर iPhone 13 का 128GB वैरिएंट 58,499 रुपये में उपलब्ध है। इसे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 57,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर बाज़ार में उतारा गया था। इसी प्रकार iPhone 13 का 256GB वैरिएंट 68,499 और 512GB वैरिएंट 88,499 रुपये में उपलब्ध है।

एक लाख रुपये से ज्यादा के iPhone की चाह रखने वाले Flipkart की सेल में iPhone 14 Pro खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। 128GB वाला यह 5G फोन भारत में 1,29,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसे अब 1,19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इस पर 9,901 रुपये की छूट दी जा रही है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड लगाने पर 3000 रुपये की छूट दी जा रही है। यानी यह फोन आपको 1,16,999 रुपये का मिल सकता है।

वहीं, जो iPhone 14 Pro Max (258GB) खरीदना चाहते हैं, वह इसे ई-कॉर्मस वेबसाइट से 1,27,999 रुपये में पा सकते हैं। इसे देश में 1,39,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वर्तमान में इस पर 11,901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है।

ये पढ़ें: 2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

अगर आपका बजट 50,000 रुपये के करीब या उससे नीचे का है तो iPhone 12 (64GB) के विकल्प पर जा सकते हैं। इसे ग्राहक 53,999 की कीमत पर खरीद सकते हैं। इस पर HDFC के क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 11 का 64GB वैरिएंट Flipkart पर 40,999 और 128GB वैरिएंट 44,999 रुपये में उपलब्ध है, जिस पर PNB बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 14 Plus के लाल रंग के 128GB वैरिएंट को 78,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें HDFC बैंक की ओर से 4000 रुपये की तत्काल छूट दी जा रही है। इसके अलावा, अन्य iPhone डिवाइस भी भारी छूट पर मिल रही हैं, जिन्हें सबसे कम दाम पर खरीदा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Neo Geekbench लिस्टिंग पर दिखा, MediaTek की जगह मिली Snapdragon चिप

Motorola की Edge 70 सीरीज़ अब इतनी लंबी हो चुकी है कि इसके मॉडल गिनने में उलझन होने लगती है। पिछले दिसंबर में Edge 70 से शुरुआत हुई थी, और उसके बाद Fusion, Pro, Pro+ और Max तक कई मॉडल भारत आ चुके हैं। अब इसी कतार में Motorola Edge 70 Neo का नाम जुड़ने …

ImageAmazon Echo Auto हुई 8 माइक्रोफोन और Far-Field टेक्नोलॉजी के साथ लांच: कीमत सिर्फ 4,999 रुपए

पिछले साल स्मार्ट होम डिवाइस और गैजेट्स की लोकप्रियता में जिस तरह से बढोतरी देखने को मिली है वो काफी तेज़ है। चाहे बात करे Google Assistent की या Amazon Alexa की, दोनों ही यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक दुसरे को कड़ी टक्कर दे रही है। इस बीच में ट्रू-IoT डिवाइस यानि …

Imageएंड्राइड फोन में कैसे करे ऑटो-फिल सर्विस का इस्तेमाल

सिस्टम-वाइड ऑटो-फिल सर्विस को सबसे पहले एंड्राइड ओरियो के साथ पेश किया गया था। यह ऑटो-फिल फीचर ख़ास तौर पर उन् यूजर के लिए काफी उपयोगी साबित होता है जो काफी जल्दी अपनी डिवाइसों को बदलते है या तब जब आप एप्लीकेशन को दोबारा इंस्टाल करते है। एंड्राइड प्लेटफार्म पर ऑटो-फिल सर्विस के अलावा आपको …

ImageFlipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.