Amazon Prime Video पर जल्द आ रहा Made in Heaven का सीज़न-2, फर्स्ट पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दर्शकों को साल 2019 में आई वेब सीरीज़ Made in Heaven बहुत पसंद आई थी, जिसकी वजह से यह सीज़न जबरदस्त हिट रहा था। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वेब सीरीज़ को Emmy Awards में नॉमिनेशन तक मिल चुका है। अब इसका दूसरा सीजन Amazon Prime Video पर बहुत जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है। ओटीटी प्लैटफॉर्म ने Made in Heaven के दूसरे सीजन की घोषणा करते हुए इसका फर्स्ट पोस्टर भी रिलीज कर दिया।

ये पढ़ें : 5 Best Movie Website, जो आपके लिए अच्छी फिल्में ढूंढने का काम आसान कर देंगी

Amazon Prime Video, ज़ोया अख्तर और कलाकारों ने इसका Instagram पर पहला पोस्टर साझा किया और लिखा, “शादियां, नाटक और अव्यवस्थाएं दोगुनी भव्य होने वाली हैं। #MadeInHeavenS2OnPrime जल्द आ रहा है!” मुख्य अभिनेता अर्जुन माथुर ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा- “लाइफ अपडेट: सबसे बड़े शादी के सीजन के लिए तैयारी।”

Made in Heaven 2 कब स्ट्रीम किया जाएगा, अभी इसकी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि पहले सीज़न में 9 एपिसोड थे, प्रत्येक एपिसोड एक अलग शादी की कहानी पर केंद्रित था। दूसरे सीज़न में भी 9 एपिसोड होने की उम्मीद है।

बॉलीवुड के बड़े ऐक्टर आ सकते हैं नजर

सीरीज़ का पोस्टर जैसे ही निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर साझा किया, वैसे ही इसके दीवानों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, “सांस रोककर इंतजार कर रहा हूं”, जबकि दूसरे ने लिखा, “OMG यह हो रहा है!” Made in Heaven 2 में शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सरभ, कल्कि केकला, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी सहित अन्य कलाकार दिखेंगे। इस बार हरेक एपिसोड में एक बड़े बॉलीवुड ऐक्टर-ऐक्ट्रेस को दूल्हा-दुल्हन के रूप में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

ये पढ़ें : OTT पर मौजूद 5 Best Political Web Series, इनको राजनीति के शौकीन जरूर देखें

इस वेब सीरीज़ का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और इसलिए इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। पोस्टर सामने आते ही फैंस शो की रिलीज डेट के बारे में पूछने लगे। शो की घोषणा करने वाली पोस्ट को कुछ ही घंटों में 35 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। Made in Heaven सीजन-1 को IMDb पर 10 में 8.3 की रेटिंग मिली है, जो इस शो की लोकप्रियता को दर्शाती है। शो के अभिनेता अर्जुन माथुर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए Emmy Awards में नामांकित किया गया था।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageRealme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी …

ImageMirzapur Season 3 को लेकर Amazon Prime Video का पहला ट्वीट: सामने आयी बड़ी जानकारी

OTT पर ऐसी कई वेब सीरीज़ आयीं हैं, जिन्हें भारत में काफी पसंद किया गया है, लेकिन Mirzapur की अपनी एक अलग ही फैन-फॉलोविंग है। इसके पहले ही सीज़न के बाद गुड्डू भैया, कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी, ये तीन नाम लोगों को जैसे रट ही गए। दूसरे सीज़न में भी लोगों को मिर्ज़ापुर की …

Imageइस हफ्ते ओटीटी पर लगने वाला है एंटरटेर्मेंट का ओवरडोज़, पिचर्स सीजन 2 सहित देखिये कई मज़ेदार वेब सीरीज़ और शोज़

साल 2022 में भले ही बड़े पर्दे की फिल्में दर्शकों को कुछ ख़ास लुभा नहीं पाई, लेकिन ओटीटी पर आने वाली वेब सीरीज़ और शोज़ को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शकों की पसंद और ओटीटी की बढ़ती डिमांड के चलते ओटीटी पर हर हफ्ते कोई न कोई नयी वेब सीरीज़ या …

ImageSamsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है। सबसे पहले नज़र जाती है …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.