7 बड़े अपग्रेड के साथ iPhone 15 Pro Max हो सकता लॉन्च, जान लें खूबियां

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple के नए जनरेशन के iPhone 15 सीरीज़ को लेकर लोग हद से ज्यादा उत्साहित हैं। लॉन्च से पहले ही इसके कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनसे हम आपको रूबरू करा चुके हैं। कंपनी का यह अब तक का सबसे महंगा फोन होगा, जिसको सितंबर में लॉन्च किए जाने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो पता चला है कि Apple इस सीरीज़ के सबसे महंगे मॉडल iPhone 15 Pro Max को सात अपग्रेड के साथ लॉन्च कर सकता है। ये अपग्रेड इसे नेक्स्ट लेवल का फोन बना देंगे। आइए जानते हैं कि वो सात अपग्रेड क्या हैं।

ये पढ़ें : अब PC पर भी खेल सकेंगे मोबाइल गेम, Google Play Games का बीटा वर्ज़न रिलीज़

iPhone 15 Pro Max में ये अपग्रेड मिल सकते

पहला अपग्रेडः iPhone 15 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ ज्यादा बेहतर कैमरा मॉड्यूल होने की उम्मीद की जा रही है। फोन में नए पेरिस्कोप लेंस को शामिल करने की भी अटकलें हैं, जो सेंसर के साथ 5 से 6x ऑप्टिकल जूम करने में कारगर हो सकता है। इससे पोट्रेट फोटो बेहतर आएंगी।

दूसरा अपग्रेडः iPhone 15 Pro Max की लीक हुई तस्वीरों की मानें तो इसमें एक कस्टमाइज़ एक्शन बटन हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह रिंग और साइलेंट बटन को रिप्लेस कर देगा। यह फीचर वैसा ही होगा जैसा Apple Watch Ultra में देखा गया। इस बटन को कस्टमाइज करके फोन के कई फीचर ऑपरेट किए जा सकेंगे। हालांकि, अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि इससे कौन से फीचर ऑपरेट होंगे।

तीसरा अपग्रेडः फोन को बेहतर ग्रिप देने के लिए डिवाइस को सर्कल फ्रेम में पेश किया जा सकता है। साथ ही पूरी संभावना है कि iPhone 15 Pro Max में लेटेस्ट Dynamic Island फीचर भी होगा।

चौथा अपग्रेडः iPhone 15 Pro Max में अब तक के सबसे पतले बेज़ेल्स मिल सकते हैं। ऐसे में यूजर को ज्यादा स्क्रीन स्पेस और अच्छे व्यूइंग कॉन्टेंट का एक्सपीरियंस मिलेगा।

पांचवां अपग्रेडः iPhone 15 Pro Max में USB-टाइप C पोर्ट मिलने का अनुमान है। ऐसे में कई साल बाद Apple लाइटिंग पोर्ट को छोड़कर एक अलग पोर्ट को सपोर्ट करेगा। USB-टाइप C को हम अमूमन Android गैजेट्स में देखते हैं।

ये पढ़ें : Flipkart Big Saving Days: इन स्मार्टफोनों पर मिलेंगे सबसे आकर्षक ऑफर

छठवां अपग्रेडः iPhone 14 Pro Max की 4,323mAh बैट्री की तुलना में iPhone 15 Pro Max में 4,852mAh की बड़ी बैट्री हो सकती है।

सातवां अपग्रेडः कहा जा रहा है कि iPhone 15 Pro Max में 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Image2026 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन – Best Smartphones 2026

भारत में 5G आए अब कुछ साल बीत चुके हैं, और आज ₹15,000 के फोन से लेकर ₹2 लाख के फोल्डेबल तक लगभग हर नया स्मार्टफोन 5G के साथ ही आता है। लेकिन 2026 में सबसे ज़्यादा बदलाव इनकी कीमतों में दिखा है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों के बीच कई फोन अपनी लॉन्च …

ImageiPhone 15 Pro मॉडलों का बदलेगा पूरा लुक; पहली बार iPhone में मिलेंगे ये फ़ीचर

Apple अपनी नयी iPhone सीरीज़ हर साल सितम्बर में लॉन्च करता है और अब 2023 में आने वाले नए फ्लैगशिप iPhone 15 सीरीज़ स्मार्टफोनों की चर्चा भी ज़ोरों से शुरू हो गयी है। इस नयी सीरीज़ में Pro मॉडलों में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। हाल ही में जो नए लीक आये …

ImageApple जल्दी ही लेकर आ रहा है 5G के साथ सबसे सस्ता iPhone; जानें लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन

iPhone SE 3 5G को अगले साल लॉन्च किया जाना है। आसार हैं कि तीसरी जनरेशन का ये iPhone SE, Apple की तरफ से सबसे सस्ता 5G iPhone हो, और अगर ऐसा होता है तो, इस बार कई Android फ़ोन यूज़र, iPhone की तरफ मुड़ सकते हैं। आइये आपको iPhone SE 3 के बारे में …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.