Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 इस चिपसेट के साथ इन स्टोरेज में लॉन्च होंगे, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung इस साल Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 को लॉन्च करने वाला है। फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं। हाल ही में दोनों फोन की कीमत की जानकारी सामने आई थी, और अब Z Fold 7 और Z Flip 7 के प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: बाजार में आया सोने का iPhone, कीमत ने उड़ा दिए सबके होश, देखें तस्वीरें

Galaxy Z Fold 7 चिपसेट और स्टोरेज की जानकारी

इसकी जानकारी  PandaFlash द्वारा अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गई है। लीक्स के अनुसार कंपनी इस फोन में Snapdragon 8 Elit चिपसेट का उपयोग कर सकती है। फोन को 12GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 256GB, 512GB, और 1TB स्टोरेज ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 8 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Galaxy Z Flip 7 चिपसेट और स्टोरेज की जानकारी

टिपस्टर के अनुसार ये फोन Samsung के Exynos 2500 SoC द्वारा संचालित हो सकता है। फोन में 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं।

हाल ही में फोन की कैमरा डिटेल्स भी सामने आई थी, जिनके अनुसार फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 क़ीमत

इसके पगले PandaFlash द्वारा ही अपने X अकाउंट पर दोनों फोन्स की कीमत की जानकारी भी साझा की गई थी, जिसके अनुसार Galaxy Z Fold 7 को लगभग 1,65,000 और Galaxy Z Flip 7 को लगभग 1,10,000 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

Discuss

Be the first to leave a comment.