बाजार में आया सोने का iPhone, कीमत ने उड़ा दिए सबके होश, देखें तस्वीरें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लोगों में iPhone को लेकर एक अलग ही क्रेज रहता है, और किसी के पास iPhone होना जैसे बड़ी बात हो गई, लेकिन क्या हो, जब आप अपने दोस्तों के बीच सोने का iPhone लेकर जाएं। आपने सही पढ़ा, बाजार में अब सोने का iPhone भी आ गया है, जो Bitcoin डिजाइन पर बनाया गया है, और ये लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है, आगे इस गोल्ड iPhone के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: अब बिना सिग्नल के भी कर पाओगे वीडियो कॉल, वोडाफोन का बड़ा कारनामा

बाजार में आया सोने का iPhone

सोने के iPhone को लेकर काफी खबरें वायरल हो रही है। खबरों के अनुसार इसे दुबई की लग्जरी सामान निर्माता Caviar द्वारा बनाया गया है। इसे Bitcoin Edition iPhone के नाम से पेश किया गया है, और इसमें 24K गोल्ड का उपयोग हुआ है।

फोन की तस्वीरें भी सामने आई है, जिनके अनुसार बैक पैनल पर सोने से गोल्ड की डिजाइन मिलेगी, जिसमें चारों तरफ 3D में ब्लॉक चैन पैटर्न और बीच में Bitcoin का लोगो नजर आ रहा है।

Bitcoin Edition iPhone की कीमत

Caviar ने इस डिजाइन को iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max इन दोनों फोन पर बनाया है, जिसमें iPhone 16 की शुरुआती कीमत 11,130 USD है। इसके अतिरिक्त, कंपनी के सबसे महंगे iPhone 16 Pro Max की शुरुआती कीमत 301,070 USD है, जिसमें 1 किलो, 18K गोल्ड का उपयोग किया गया है। इसे कंपनी ने “The Great, The Terrible, The Magnificent,” नाम दिया है, जो “Ivan the Terrible, Suleiman the Magnificent” से प्रेरित है। फोन की सिर्फ 47 यूनिट्स ही बनाई गई है।

ये पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने ऐसा कुछ बनाया हो। ये कंपनी पहले भी ऐसे कई लग्जरी सामान बना चुकी है, और ये इसी तरह के प्रीमियम एडिशन को पेश करती रहती है। इस नए लक्जरी एडिशन का कनेक्शन कहीं न कहीं राजनीति से भी जुड़ा है, और कंपनी के अनुसार ये Cryptocurrency को एक तरह से श्रद्धांजली है।

ये पढ़ें: DeepSeek R1 भारत में नहीं होगा बैन, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.