DeepSeek R1 भारत में नहीं होगा बैन, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

DeepSeek R1 हाल ही में लॉन्च हुआ एक ऐसा ऐ मॉडल है, जो कुछ दिनों में ही अपनी परफॉरमेंस की वजह से काफी प्रचलित हो चुका है। इसे भारत में भी उपयोग किया जा सकता है, लेकिन ये एक चीनी ऐप है, इसलिए यूजर्स इस चीज से घबरा रहे थे, कि कहीं इसे भी भारत में बैन न कर दिया जाएं।

हालांकि, अब आपको खुश होने की आवश्यकता है, क्योंकि इसे भारत में बैन नहीं किया जाएगा, बल्कि अब आपके लिए इसका उपयोग करना और भी सुरक्षित हो जाएगा। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: रिलायंस ने दो Jio वैल्यू पैक्स को हटा दिया, कम कीमत पर अब इन प्लान्स का उठाए लाभ

DeepSeek R1 भारत में नहीं होगा बैन

किसी भी चीनी ऐप को भारत में बैन करने का एकमात्र कारण सिर्फ यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा है, क्योंकि ये चीनी ऐप्स आपके डेटा को लीक करते हैं, और इनके डेटा भी चीन में स्टोर किए जाते हैं, लेकिन इस नए AI मॉडल के साथ ऐसा नहीं होगा।

हाल ही में यूनियन आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने इसके संबंध में घोषणा करते हुए बताया है, कि अब DeepSeek R1 को भारतीय सर्वर पर होस्ट किया जाएगा, जिससे यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखा जा सके। इंडियन रेगुलेशंस को फॉलो करने की वजह से ये ऐप भारतीय यूजर्स के लिए सुरक्षित होगा, और इसे भारत में बैन करने की सम्भावना बिल्कुल ही खत्म हो जाएगी।

DeepSeek R1 क्या है?

ये एक एडवांस्ड AI मॉडल है, जिसे DeepSeek नामक चीनी कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। ये रीजनिंग मॉडल तकनीक पर काम करता है, और इसे v3 की तरह एक हाइब्रिड आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। ChatGPT के मुकाबले ये ज्यादा सटीक जवाब देता है।

हालांकि, जवाब देने में ये थोड़ा समय लगाता है, क्योंकि उसके पहले वो सवाल को अच्छे से समझ कर उस पर रीजनिंग तकनीक का उपयोग करता है। ये बिलकुल फ्री है, और आप इसकी वेबसाइट और ऐप दोनों माध्यम से इसका उपयोग कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Play Store से सिर्फ इन वेरिफाइड VPN को करें डाउनलोड, नहीं तो आपका भी डेटा होगा लीक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageTelegram बैन के पीछे WhatsApp का हाथ? – भड़के Durov ने Reliance-Meta पर लगाया आरोप, बैन न खुला तो ये हैं बेस्ट विकल्प

अगर आप उन करोड़ों लोगों में हैं जिनकी सुबह की शुरुआत Telegram खोलने से होती है, तो पिछले कुछ दिनों से आपको झटका लगा होगा, क्योंकि भारत में Telegram फिलहाल बंद है। सरकार ने 16 जून से 22 जून की मध्यरात्रि तक इस मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाई है, और वजह है 21 जून …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.