रिलायंस ने दो Jio वैल्यू पैक्स को हटा दिया, कम कीमत पर अब इन प्लान्स का उठाए लाभ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप Jio सिम का उपयोग करते हैं, और ज्यादा इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होने पर सिर्फ कॉलिंग के लिए ज्यादा वैलिडिटी वाले कॉलिंग वैल्यू पैक्स का रिचार्ज करते हैं, तो आपको पता होना चाहिए, कि Reliance Jio ने अपनी प्रीपेड प्लान की लिस्ट में से दो वैल्यू पैक्स को हटा दिया है, आयुवान आप उन प्लान्स का रिचार्ज नहीं कर पाएंगे, हालांकि इसकी जगह ज्यादा वैलेडिटी वाले प्लान्स को शामिल किया गया है, आगे Jio वैल्यू पैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Play Store से सिर्फ इन वेरिफाइड VPN को करें डाउनलोड, नहीं तो आपका भी डेटा होगा लीक

इन दो Jio वैल्यू पैक्स को हटा दिया गया है

दरअसल, पहले कंपनी ने कुछ कम कीमत पर ज्यादा वैलिडिटी के साथ प्रीपेड यूजर्स के लिए दो वैल्यू पैक्स को शामिल किया था, जिसमें एक 189 रुपए वाला प्लान था, जो 28 दिन की वैलेडिटी के साथ आता था, और इसमें महीने का 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS मिलते थे। दूसरे पैक की कीमत 479 रुपए थी, जिसमें 84 दिन की वैलेडिटी के साथ 6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती थी।

Telecom Talk की एक रिपोर्ट के अनुसार Reliance ने Jio प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट से इन दोनों रिचार्ज को हटा दिया है, जिसका कारण हाल ही में TRAI द्वारा कॉल ऑनली पैक्स को लेकर की गई घोषणा बताया जा रहा है।

Trai ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को कॉल ऑनली पैक जारी करने के आदेश दिए, जिससे जो लोग सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज करते हैं, उन्हें कम कीमत पर ज्यादा वैलिडिटी मिले। TRAI के इस फैसले के बाद कंपनी ने इन दोनों वैल्यू पैक्स को बंद कर दिया, और इनकी जगह दो नए वॉइस ओनली पैक्स पेश किए गए हैं।

Jio वॉइस ऑनली पैक्स

Jio ने दो नए वॉइस ऑनली प्लान्स पेश किए हैं। जिन्हें इन दो वैल्यू पैक्स के मुकाबले कम कीमत पर पेश किया गया है, लेकिन इनके साथ डेटा शामिल नहीं होगा।

  • Jio 458 रिचार्ज प्लान: इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1,000 SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की होगी।
  • Jio 1958 रिचार्ज प्लान: इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, इसके अतिरिक्त 3,600 SMS मिलेंगे। प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की होगी।

इन दो प्लान्स में कम कीमत पर आपको अच्छी वैलेडिटी मिल रही है, लेकिन इसके साथ कर सा भी डेटा न मिलने की वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, वहीं यूजर्स 189 रूपये वाले प्लान को याद कर सकते हैं।

ये पढ़ें: कहीं आपका आधार भी तो कोई उपयोग नहीं कर रहा, ऐसे पता करें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products