कहीं आपका आधार भी तो कोई उपयोग नहीं कर रहा, ऐसे पता करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आधार हिस्ट्री कैसे चेक करें: जहां एक ओर सरकार मना करती है, कि हमें अपना आधार किसी से साझा नहीं करना चाहिए, वहीं दूसरी ओर हम पता नहीं कौन कौन सी वेबसाइट पर अपना आधार अपलोड कर देते हैं। आधार हमारे लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसमें हमारे बैंक अकाउंट लिंक होते हैं, और अन्य सभी जानकारी भी उपलब्ध होती है, लेकिन क्या आपको पता है, कि आपका आधार कौन उपयोग कर रहा है? यदि नहीं पता तो इस लेख को पूरा पढ़ें। इसमें हमनें बताया है कि आधार कौन उपयोग कर रहा कैसे पता करें?, इसके लिए हमें आधार हिस्ट्री देखना होगी, जिसमें वो सभी जानकारी मिल जाएगी, जब आधार का एक्सेस लिया गया होगा।

ये पढ़ें: कहीं आप भी ऑनलाइन टास्क पूरा करके पैसे तो नहीं कमाना चाहते हैं? लाखों की लग जाएगी चपत

आधार हिस्ट्री कैसे चेक करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने ब्राउजर में UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर अपने आधार से लॉगिन करें। इसके लिए “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और फिर अपना नंबर डालें। एक OTP आयेगा, उसे सबमिट करने पर आप पोर्टल में लॉगिन हो जाएंगे।
Oplus_131072
  • अब “Authentication History” के सेक्शन में जाएं, और यहां तारीख चुनें, जिस तारीख की हिस्ट्री देखना है।
  • आपकी स्क्रीन पर उन तारीखों की पूरी हिस्ट्री खुल जाएगी। आप इसमें चेक कर सकते हैं, कि आपका आधार कार्ड कब एक्सेस किया गया है। यदि कुछ सस्पीशियस नजर आता है, तो आप तुरंत उसकी रिपोर्ट करें।

अनऑथराइज्ड आधार एक्टिविटी को कैसे रिपोर्ट करें?

यदि आधार हिस्ट्री चेक करने पर आपको लगता है, कि कुछ अनऑथराइज एक्टिविटी हुई है, तो आपको उसको तुरंत रिपोर्ट करने की आवश्यकता है, जिससे आपके आधार के साथ कुछ गलत हो रहा हो तो वो बंद हो जाए। इसके लिए आप दो तरीके अपना सकते हैं।

  • इसके लिए आप UIDAI के टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर “1947” पर कॉल करके उन्हें इसकी जानकारी दे सकते हैं, और इस पर एक्शन लेने के लिए आग्रह कर सकते हैं।
  • दूसरे तरीके में आप उन्हें ईमेल के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकते हैं, इसके लिए आपको “help@uidai.gov.in” पर ईमेल करने की आवश्यकता होगी।

आधार बायोमैट्रिक्स को लॉक करें।

यदि आपके आधार के साथ कुछ गड़बड़ी होने की संभावना हो, तो आप इस तरीके को भी आजमा सकते हैं, जिससे आधार नंबर होने पर भी कोई आपकी मर्जी के बिना आपके आधार बायोमैट्रिक्स को एक्सेस न कर पाएं।

  • इसके लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां अपने आधार और OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब “lock/Unlock Biometric” के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब अपने बायोमैट्रिक्स को सिक्यॉर करें।

ये पढ़ें: X Money: Elon Musk की नई पैसे ट्रांसफर की सुविधा, X पर इस समय से होगी उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

Imageआपके आधार पर भी तो नहीं चल रहा फेक लोन, ऐसे करें मिनटों में पता

भारत में आधार कार्ड को लेकर काफी फ्रॉड हो रहे हैं, इसी के चलते फर्जी आधार कार्ड लोन (फ़ake Aadhar Card Loan) की खबरें भी सामने आ रही है, जिससे काफी लोगों को परेशानी हुई है। इस फ्रॉड में आपको पता भी नहीं होगा, कि आपके नाम पर कोई लोन चल रहा है, और ऐसे …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImagePlay Store से सिर्फ इन वेरिफाइड VPN को करें डाउनलोड, नहीं तो आपका भी डेटा होगा लीक

वेरिफाइड VPN: यदि आप VPN का उपयोग करते हैं, तो आपको पता ही होगा, कि अभी तक भारत के कई VPN बैन किए जा चुके हैं, क्योंकि उनके द्वारा व्यक्तिगत डेटा भी लीक किया जाता था, और वें, भारत की गाइडलाइन को फॉलो नहीं कर रहे थे। ऐसे में अब किसी VPN को उपयोग करने …

Discuss

Be the first to leave a comment.