Play Store से सिर्फ इन वेरिफाइड VPN को करें डाउनलोड, नहीं तो आपका भी डेटा होगा लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वेरिफाइड VPN: यदि आप VPN का उपयोग करते हैं, तो आपको पता ही होगा, कि अभी तक भारत के कई VPN बैन किए जा चुके हैं, क्योंकि उनके द्वारा व्यक्तिगत डेटा भी लीक किया जाता था, और वें, भारत की गाइडलाइन को फॉलो नहीं कर रहे थे।

ऐसे में अब किसी VPN को उपयोग करने में ये संदेह बना रहता है, कि कहीं ये भी हमारा व्यक्तिगत डेटा न चुरा लें। इसके लिए Google Play Store पर इलाज कर दिया गया है, और अब आप निश्चिंत हो कर किसी भी ऐप का उपयोग कर पाएंगे।

ये पढ़ें: कहीं आपका आधार भी तो कोई उपयोग नहीं कर रहा, ऐसे पता करें

Google Play Store पर वेरिफाई बेज के साथ दिखेंगे भरोसेमंद VPN

Google ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से बताया है, कि अब Play Store पर भरोसेमंद VPN ऐप्स को वेरिफाइड बेज के साथ दिखाया जाएगा, जिससे यूजर्स को ये समझ आ पाएं, कि कौनसा ऐप भरोसे के लायक है। हालांकि, इसके लिए इन ऐप्स को Google के कुछ मानकों को पूरा करना होगा, जो कुछ इस प्रकार है:

  • मोबाइल एप्लीकेशन सिक्योरिटी असेसमेंट (MASA) के लेवल 2 का वैलिडेशन पूरा करना होगा।
  • एक ऑर्गेनाइजेशन डेवलपर अकाउंट होना आवश्यक है।
  • Google Play ऐप्स के लिए जितनी API लेवल की आवश्यकता होगी, उतनी होनी आवश्यक है।
  • कम से कम ऐप पर 10,000 इंस्टॉलेशन और 250 रिव्यू होने जरूरी है।
  • उस VPN ऐप को Play Store पर पब्लिश हुए कम से कम 90 दिनों का समय हो गया हो।
  • एक डेटा सेफ्टी सेक्शन डिक्लेरेशन सबमिट करना होगा, जिसमें ‘Additional badges’ के अंतर्गत इंडिपेंडेंट सिक्योरिटी रिव्यू, और ट्रांजिट में इनक्रिप्शन की जानकारी शामिल होगी।

कंपनी के अनुसार, इसके बाद ऐप्स को पॉपुलैरिटी भी मिलेगी, और सुरक्षित होने की वजह से ये ज्यादा यूजर्स को आकर्षित करेंगे। फिलहाल Play Store par वेरिफाइड बेज के साथ NORDVPN, hide.me, और Aloha Browsers जैसे कुछ VPN उपलब्ध है, आप जिनका उपयोग कर सकते हैं।

ये पढ़ें: कहीं आप भी ऑनलाइन टास्क पूरा करके पैसे तो नहीं कमाना चाहते हैं? लाखों की लग जाएगी चपत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products