X Money: Elon Musk की नई पैसे ट्रांसफर की सुविधा, X पर इस समय से होगी उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अमेरिकी कारोबारी Elon Musk अपने बिजनेस में नए नए उपयोग करने के लिए काफी प्रचलित है, कुछ समय पहले उन्होंने ट्विटर को खरीदा और उसका नाम बदल कर X रख दिया और इसके बाद इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव किए गए। अब Elon Musk अपने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पैसे ट्रांसफर की सुविधा को भी शुरू करने वाले हैं, इसे X Money के नाम से पेश किया जा सकता है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Dor Play 6 फरवरी को होगा लॉन्च, एक ही ऐप पर मिलेगा 300 से ज्यादा टीवी चैनल्स के साथ सभी OTT का सब्सक्रिप्शन कम कीमत पर

X Money क्या है?

ये एक इंस्टेंट फंड ट्रांसफर सर्विस होने वाली है, जो P2P सिस्टम पर काम करेगी। इसके लिए इस प्लेटफॉर्म पर एक वॉलेट का ऑप्शन शामिल किया जाएगा, और यूजर्स वॉलेट से बैंक अकाउंट्स में आसानी से लेन देन कर पाएंगे।

X Money के लिए Visa से होगी साझेदारी

X की CEO Linda Yaccarino ने हाल ही में इससे संबंधित एक घोषणा की है, जिसमें उन्होंने बताया है, कि कंपनी अमेरिका की Visa फर्म के साथ साझेदारी में इस सुविधा को शुरू करेगी, जिससे यूजर्स अपने X वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने में सक्षम होंगे। इन फंड्स को P2P पेमेंट्स के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त, CEO ने जानकारी देते हुए बताया, कि इसके लिए यूजर्स को अपने डेबिट कार्ड को वॉलेट से कनेक्ट करना होगा। P2P सिस्टम पर फिलहाल अमेरिका के Cashapp, Venmo, और Apple Pay Cash जैसे ऐप्स काम कर रहे हैं।

X Money उपलब्धता

Linda Yaccarino के अनुसार इस सुविधा को इस साल के आखिर तक शुरू किया जा सकता है। फिलहाल ये किन देशों में उपलब्ध होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल इसे अमेरिका में पेश किया जा सकता है, और भविष्य में ये अन्य देशों में उपलब्ध हो सकता है।

Visa के अनुसार ये डेबिट कार्ड की सहायता से रियल टाइम में पैसे ट्रांसफर करने में सक्षम होगा। इसके अतिरिक्त, एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की भी सुविधा मिलेगी, और ये पूर्ण रूप से सुरक्षित होगा।

फिलहाल X Payments LLC को अमेरिका के 11 राज्यों में लाइसेंस मिल चुका है, और अन्य जानकारी के अनुसार ये फाइनेंशियल क्राइम्स इफोर्समेंट नेटवर्क (FinCEN) में भी रजिस्टर्ड है। Elon Musk अपने इस सोशल मीडिया अकाउंट को भविष्य में “Everything App” के नाम से पेश कर सकते हैं, जिसमें यूजर्स को लगभग सभी सुविधाएं मिलेगी।

ये पढ़ें: DeepSeek R1 को अपने फोन में लोकली कैसे चलाएं? नहीं पड़ेगी इंटरनेट की आवश्यकता

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageOnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.