DeepSeek R1 को अपने फोन में लोकली कैसे चलाएं? नहीं पड़ेगी इंटरनेट की आवश्यकता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

DeepSeek R1 समय के साथ काफी प्रचलित होता जा रहा है, जिसका कारण है, कि इसे आप फ्री में उपयोग कर सकते हैं, और ये ChatGPT 4o से भी बेहतर काम करता है। इसकी खास बात है, कि इसे आप अपने फोन में लोकली भी उपयोग कर सकते हैं।

हालांकि इसका क्लाउड आधारित वर्जन ज्यादा शक्तिशाली है, लेकिन यदि आप प्राइवेसी को ज्यादा महत्व देते हैं, तो इसे लोकली उपयोग करना एक बेहतर ऑप्शन है, इसके साथ ही आप इसे बिना इंटरनेट के भी उपयोग कर पाएंगे, और इस तरह भी ये आपको ChatGPT 4o के बराबरवकी परफॉरमेंस देगा। आगे विस्तार से जानते हैं, कि DeepSeek R1 को अपने फोन में लोकली कैसे उपयोग करें?

ये पढ़ें: DeepSeek R1 के बाद अब Kimi k1.5 ने ChatGPT को पीछे छोड़ा, ऐसे चुटकियों में हल करता है प्रश्न

DeepSeek R1 को अपने फोन में लोकली चलाने के फायदें

  • इसे स्थानीय रूप से उपयोग करने पर आपको पूरी प्राइवेसी मिलती है, और डेटा लीक होने का खतरा नहीं रहता है।
  • आप इसे बिना इंटरनेट के किसी भी क्षेत्र में उपयोग कर पाते हैं।
  • क्लाउड आधारित न होने की वजह से नेटवर्क आउट्रेज और देरी से जवाब मिलने जैसी समस्याएं नहीं होती है।

DeepSeek R1 को अपने फोन में लोकली चलाने के लिए रिक्वायरमेंट्स

  • RAM: आपके फोन में कम से कम 8GB RAM होनी चाहिए।
  • प्रॉसेसर: फोन का प्रॉसेसर Snapdragon 8 Gen 2/3, Snapdragon 7+ Gen 3, Dimensity 8400 या इससे ऊपर के होने चाहिए।
  • स्टोरेज: इसके लिए कम से कम 12GB की खाली स्टोरेज होनी चाहिए।

तरीका 1: Termux

इसकी सहायता से आप DeepSeek R1 को अपने फोन में आसानी से उपयोग कर पाएंगे, लेकिन इसे Termux पर सेटअप करने की आवश्यकता होगी। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1. सबसे पहले Termux के GitHub पेज पर जाएं, और लेटेस्ट ऐप को इंस्टॉल करें।

2. अब ऐप को ओपन करें, और सभी परमिशन दें।

3. इसके बाद repository को क्लोन करें

git clone –depth 1 https://github.com/ollama/ollama.git

cd ollama

4. अब code को कंपाइल करें।

go generate ./…

go build .

5. इसके बाद RAM को सेव करने के लिए quantized models के लिए जाएं, जैसे dseq-r1:8b-q4 और इस कमांड का उपयोग करें।

./ollama run deepseek-r1:8b-q4

6. अब इस कमांड से सर्वर को शुरू करें।

./ollama serve &

7. मॉडल को उपयोग करने के लिए इस कमांड का उपयोग करें।

./ollama run deepseek-r1:8b

8. इसके बाद आप कोई भी promt देकर अपना काम कर सकते हैं।

तरीका 2: PocketPal

यदि आपको Termux या कोडिंग समझ नहीं आती है, तो आप PocketPal का भी उपयोग कर सकते हैं। ये एक आसान तरीका है, जो किसी भी AI मॉडल को आपके फोन में रन करने में सहायता करता है।

  • इसके लिए सबसे पहले Google Play Store या App Store से इस ऐप को डाउनलोड करें।
  • अब ऐप को ओपन करें, और नीचे दिए गए “Go to Models” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां पहले “+” आइकन पर क्लिक करें, और फिर “Add from Hugging Face” के ऑप्शन को चुनें।
  • अब सर्च बार में “DeepSeek” को सर्च करें
  • एक लिस्ट खुलेगी, इनमें जिन मॉडल्स (1.5B, 7B) का पैरामीटर कम है, वो तेज काम करेंगे, लेकिन बड़े मॉडल (8B) आपको ज्यादा सटीक रिजल्ट देंगे।
  • इनमें से छोटे मॉडल्स को चुनें, क्योंकि जितने बड़े मॉडल होंगे उतना ही आपके फोन की RAM पर असर पड़ेगा।
  • मॉडल को डाउनलोड करने के बाद वापस “Models” पेज पर आएं।
  • यहां “Settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और tokens को एडजस्ट करें।
  • उदाहरण के लिए 4096 ज्यादा टेक्स्ट जनरेशन और बेहतर कॉन्टेक्स्ट के लिए सही ऑप्शन है।
  • इसके बाद “Load” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर ये रन होने लगेगा, और आप कोई भी Prompt देकर इसका उपयोग कर पाएंगे।

निष्कर्ष

अब आपको समझ आ ही गया होगा कि DeepSeek R1 को लोकली अपने फोन में कैसे उपयोग करें?, ये एक बेहतर और सुविधाजनक ऑप्शन है, लेकिन जरूरी नहीं है, कि आप इसके लोकल वर्जन को ही उपयोग करें, आप चाहें तो क्लाउड आधारित वर्जन का भी उपयोग कर सकते हैं। ये अपनी अपनी जरूरतों पर निर्भर करता है।

ये पढ़ें: स्मार्टफोन से ऐसे पता करें, कहीं होटल रूम में हिडन कैमरा तो नहीं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageSamsung Galaxy Unpacked 2026: कल पेश होंगे तीन नए फोल्ड फोन और स्मार्टवॉच, जानें कैसे देखें लाइव लॉन्च

Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 कल होने जा रहा है। 22 जुलाई को लंदन में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच से पर्दा उठाएगी। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शाम करीब 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com), Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक …

Discuss

Be the first to leave a comment.