स्मार्टफोन से ऐसे पता करें, कहीं होटल रूम में हिडन कैमरा तो नहीं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब भी हम सफर करते हैं, और किसी होटल में रुकते हैं, तो इस बात का डर बना ही रहता है, कि उस होटल में कहीं कोई हिडन कैमरा तो नहीं, और ये डर तब ज्यादा होता है, जब आपके साथ कोई महिला हो। यदि आप एक स्मार्टफोन चलाते हैं, तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस लेख में हम आपको बताएंगे, कि स्मार्टफोन से हिडन कैमरा का पता कैसे लगाए?, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Infinix Smart 9 HD 7,000 रुपए से कम कीमत पर इन शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च

स्मार्टफोन से हिडन कैमरा का पता कैसे लगाए?

स्मार्टफोन से हिडन कैमरा का पता लगाने के कई तरीके हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे तरीके हैं, जिन्हें आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं, नीचे हमनें उन्हीं खास तरीकों के बारे में बताया है।

फोन की फ्लैशलाइट का उपयोग करें

यदि आप किसी होटल रूम में रुके हैं, तो हिडन कैमरा का पता लगाने का सबसे आसान तरीका है, कि फ्लैशलाइट का उपयोग करके उसे ढूंढे, क्योंकि कैमरा में लेंस लगा होता होता है, और उस पर लाइट पड़ने पर वो लाइट रिफ्लेक्ट होती है जिससे हमें उसका पता चल जाता है।

  • इसके लिए सबसे पहले कमरे की पूरी लाइट्स की बंद कर दें।
  • अब अपने फोन की फ्लैशलाइट को ऑन करें।
  • फिर ऐसी जगहों पर फ्लैशलाइट दिखाएं, जहां कैमरा छिपे होने की संभावना हो।
  • यदि कोई लेंस जैसी चीज नजर आती है, जिससे लाइट रिफ्लेक्ट हो रही हो तो उसे चेक करे।

इन्फ्रारेड लाइट को डिटेक्ट करें

ज्यादातर कैमरा में इन्फ्रारेड लाइट लगी होती है, हालांकि इसे हम देख नहीं सकते हैं, लेकिन ये फोन के कैमरा में नजर आ जाती है, जैसे आपने टीवी के रिमोट की लाइट को कैमरा में देखा होगा। ठीक उसी तरह आप अपने फोन का कैमरा ऑन करके भी इसका पता लगा सकते हैं।

  • इसके लिए भी आपको कमरे की लाइट्स को बंद करना है।
  • अब फोन का कैमरा ऑन करके उससे उन जगहों पर देखना है, जहां कैमरा छिपे होने के आसार है।
  • यदि कोई हिडन कैमरा होगा तो उसकी इन्फ्रारेड लाइट कैमरा में नजर आएगी।

हिडन कैमरा डिटेक्टर ऐप्स का उपयोग करें

चाहें आप Android उपयोग करते हो या iOS फोन का उपयोग करते हो, दोनों ही फोन के लिए आपको कई हिडन कैमरा डिटेक्टर ऐप्स मिल जाएंगे। इन ऐप्स का उपयोग करके भी आप होटल रूम में छुपे हुए कैमरा का पता लगा सकते हैं।

ये पढ़ें: 40 हजार की कीमत वाला ये टैबलेट 20 हजार से कम कीमत पर मिल रहा, मिलेंगे दमदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

Imageफोन में Hidden Apps कैसे पता करें? कहीं आपकी भी लोकेशन तो नहीं हो रही ट्रेस

हमारे फोन में लगभग सभी ऐप्स हमें फोन की स्क्रीन पर ही हमें दिखा जाते हैं, लेकिन कुछ हिडन ऐप्स (Hidden Apps) भी होते हैं, जो हमें ऐसे नजर नहीं आते हैं। इनमें से कुछ मलेशियस ऐप्स हो सकते हैं, जो आपके फोन के डेटा को चुराते हैं, और खासकर लोकेशन पर नजर रखते हैं। …

Imageइस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

जुलाई का यह दौर नया फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस हफ्ते (15 से 21 जुलाई 2026 के बीच) भारत में पाँच नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, और इनमें दस हज़ार रुपये वाले बजट फोन से लेकर फ्लैगशिप तक हर रेंज में फोन चाहने वालों …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.