Infinix Smart 9 HD 7,000 रुपए से कम कीमत पर इन शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने भारत में एक किफायती कीमत पर अपना Infinix Smart 9 HD स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। हालांकि फोन को बेसिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है, लेकिन स्टूडेंट्स और जिन लोगों का बजट कम है, उनके लिए एक अच्छा फोन हो सकता है। आगे Infinix Smart 9 HD की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 40 हजार की कीमत वाला ये टैबलेट 20 हजार से कम कीमत पर मिल रहा, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Infinix Smart 9 HD की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 3GB+64GB के सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत मात्र 6,699 रुपए है। फोन को Mint Green, Coral Gold, Metallic Black, और Neo Titanium इन चार रंगों में पेश किया गया है।

इस फोन की बिक्री 4 फरवरी से शुरू होगी। इस फोन को आप Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Infinix Smart 9 HD स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.7 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Helio G50 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 3 GB LPDDR4X RAM और 64 GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिल जाती है। RAM को आप 8GB तक वर्चुअली बढ़ा सकते हैं। फोन XOS 14 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है।

इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल (f/1.85) AF कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल (f/2.0) सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है, और 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें , Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।

ये पढ़ें: iOS 18.3 स्टेबल अपडेट रोलआउट, इन नए बदलाव के साथ भारत में ऐसे कर पाएंगे उपयोग

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.