40 हजार की कीमत वाला ये टैबलेट 20 हजार से कम कीमत पर मिल रहा, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप एक स्टूडेंट है, या आपको अपने प्रोजेक्ट्स या गेमिंग के लिए एक बेहतरीन फीचर्स वाले टैबलेट की आवश्यकता है, तो ये सही मौका है। फिलहाल 26 जनवरी की सेल चालू है, और इसमें 40 हजार रूपये की कीमत वाले टैबलेट को आप 20 हजार रूपये से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। हम बात कर रहे हैं, OnePlus Pad की, आगे इसकी कीमत, ऑफर्स, और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iOS 18.3 स्टेबल अपडेट रोलआउट, इन नए बदलाव के साथ भारत में ऐसे कर पाएंगे उपयोग

OnePlus Pad डिस्काउंट ऑफर्स

इस टैबलेट की वास्तविक कीमत 39,999 रुपए है, लेकिन Flipkart पर चल रही Republic Day सेल में ये टैबलेट 47% के डिस्काउंट पर उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत लगभग 21,000 रुपए हो जाती है।

इतना ही नहीं, आप इस डिस्काउंट के अतिरिक्त बैंक ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत को और 2000 रूपये तक कम किया जा सकता है, और ये टैबलेट लगभग 19000 रुपए की कीमत पर उपलब्ध हो सकता है।

OnePlus Pad फीचर्स

इस टैबलेट में 11.6 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें आपको 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल (EIS) कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा मिल जाता है। ये टैबलेट 9,510mAh बैटरी के साथ आता है, और 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ध्यान देने वाली बात ये है, कि इस दमदार परफॉरमेंस वाले इस टैबलेट को आप एक बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर पर खरीद सकते हैं, लेकिन ये डिस्काउंट ऑफर बदलते रहते हैं, इसलिए कीमत में आपको थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Microsoft जल्द TikTok को खरीद सकती है, भारत में भी लॉन्च होने की संभावना

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageInfinix का ये गेमिंग फोन हो गया 20,000 से कम में लॉन्च, ट्रिगर बटन के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Infinix ने भारत में आज अपना एक और किफायती गेमिंग फोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खास बात है, कि इसे 20,000 रुपए से कम कीमत पर गेमिंग शोल्डर बटन वाले फीचर्स के साथ पेश किया गया है, और बैक पैनल पर लाइट्स वाला फीचर भी मिलता है, जो …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Image₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

शाम के पाँच बजते-बजते बैटरी 15% पर आ जाए, और आप मीटिंग, मैसेज या रास्ते में Google Maps के बीच चार्जर ढूँढते फिरें, ये परेशानी अब लगभग सबकी है। 5G ऑन, दिनभर रील्स, थोड़ी गेमिंग और कैमरा, बैटरी इन सबको बहुत तेज़ी से पी जाती है। ऊपर से गर्मी और बिजली कटौती के दिनों में …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.