Microsoft जल्द TikTok को खरीद सकती है, भारत में भी लॉन्च होने की संभावना

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल 2018, 19 वाला गोल्डन समय फिर से लौट के आ सकता है, क्योंकि हमें फिर भारत में वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok देखने को मिल सकता है, हालांकि ये पूरी तरह से तभी संभव हो सकता है, जब Microsoft कंपनी इस पर विचार करें, और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए भारतीय सरकार इसकी मंजूरी दे दे। हाल ही में US के राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा इस ऐप को खरीदने की बात कही गई है, जिसमें Microsoft कंपनी द्वारा इसे खरीदने की बात सामने आई है।

ये पढ़ें: DeepSeek R1 अन्य AI मॉडल्स से निकला आगे, इस वजह से हो रहा इतना पॉपुलर

Microsoft TikTok को खरीद सकती है

दरअसल, कई बड़े दिग्गज इस ऐप को खरीदने के प्रयास में लगे हुए हैं, और Microsoft भी इसे खरीदने के प्रयास में लग गया है, जिससे इसका 50% स्वामित्व कंपनी के पास आ जाए। Trump भी ये ही चाहते हैं, कि इस ऐप की पकड़ अमेरिका के पास होना चाहिए, वो इसे किसी चीनी हाथों में नहीं जाने देना चाहते हैं।

इसके पहले भी Trump ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क या ओरेकल कॉर्प के चेयरमैन लैरी एलिसन से भी इसे खरीदने के लिए आग्रह किया था।

Trump ने एक बयान देते हुए बताया कि ” कई बड़े दिग्गज उनसे इसे खरीदने के विषय ने बात कर रहे हैं, वें सभी इसे खरीदने में रुचि रखते हैं, लेकिन में ऐसा तभी करूंगा जब इससे अमेरिका को लाभ होगा।” अमेरिका के राष्ट्रपति भी उस समय वहां मौजूद होना चाहते हैं, जब इसकी बोली चल रही हो।

Perplexity AI ने भी रखी दावेदारी

जहां सब कंपनी इसे खरीदने के पक्ष में है, वहीं Perplexity AI ने भी TikTok के बिजनेस में अपने विलय का प्रस्ताव रखा है। अमरीका की सरकार द्वारा उनके इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है, लेकिन इसके लिए कंपनी को US आधारित बोर्ड कम्युनिटी की आवश्यकता होगी, जो US में रहकर ही इससे सम्बन्धित सभी ऑपरेशन को पूर्ण कर सके।

इसकी शुरुआत तब हुई जब डेटा प्राइवेसी को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण अमेरिकी कोर्ट द्वारा इस ऐप के बैन को बनाए रखा गया। हालांकि, Trump ने भी युवाओं का ध्यान रखते हुए इस प्रतिबंध को अस्थायी रूप से सुरक्षित रखा, और ऐप को 75 दिनों का समय दिया इसमें सोच विचार कर वें इसे बेच कर इसका 50% स्वामित्व अमेरिकी कंपनी को दे दे, जिससे ऐप पर लगा प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।

ये पढ़ें: Allu Arjun की Pushpa 2 जल्द मचाएगी OTT पर धमाल, इस तारीख को हो रही रिलीज़

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products