iOS 18.3 स्टेबल अपडेट रोलआउट, इन नए बदलाव के साथ भारत में ऐसे कर पाएंगे उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी कुछ समय पहले ही iPhone ने iOS 18.2 अपडेट के साथ नए फीचर्स को शामिल किया था, और अब कंपनी ने iOS 18.3 स्टेबल अपडेट भी रोलआउट कर दिया है। इसके साथ ही जो फोन एलिजिबल है, उनमें Apple Intelligence फीचर्स डिफॉल्ट रूप से मिलने वाले हैं। आगे जानते हैं, कि इस अपडेट के बाद की नया देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Microsoft जल्द TikTok को खरीद सकती है, भारत में भी लॉन्च होने की संभावना

iOS 18.3 स्टेबल अपडेट रोलआउट

तो आखिरकार इस वर्जन का स्टेबल अपडेट रोलआउट हो गया है, जिसके साथ कुछ खास नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, अब आपको पहले की तरह अलग से Apple Intelligence को इनेबल करने की आवश्यकता नहीं होगी, ये डिफॉल्ट रूप इनेबल रहेगा।

इस अपडेट में नोटिफिकेशन समरी के लिए एक अलग फ़ॉन्ट को शामिल किया गया है, ताकि नोटिफिकेशन से अलग दिखने पर यूजर उनके बीच अंतर समझ पाएं। इसके अतिरिक्त न्यूज और एंटरटेनमेंट ऐप्स के लिए नोटिफिकेशन समरी को बंद कर दिया गया है।

कैलकुलेटर ऐप में भी फिर से एक नया ऑप्शन जोड़ा गया है, जिससे ‘equals to’ बटन को दबाने पर यूजर पिछले कैलकुलेशन को दोहरा पाएगा। हालांकि, ये फीचर पहले iOS 17 में शामिल था, पर iOS 18 में इसे हटा दिया गया था। कैमरा में भी कुछ खास अपडेट किया गया है, जिसके अंतर्गत कंट्रोल बटन को हल्के से दबाकर रखने पर ऑटो एक्सपोज़र और ऑटो फोकस लॉक विकल्पों को उपयोग किया जा सकता है।

यदि आप किसी भी पोस्टर को उसकी तारीख,समय, और स्थान के साथ स्कैन करते हैं, तो वो विजुअल इंटेलिजेंस की सहायता से आपके कैलेंडर में जुड़ जाएगा। ये एक ऐसा फीचर है, जो रियल टाइम में किसी भी ऑब्जेक्ट को आइडेंटिफाई कर सकता है। Genmoji भी अब ज्यादा ऐप्स में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, इस अपडेट के साथ 20 से भी ज्यादा बग्स को फिक्स किया गया गया है।

Apple Intelligence फीचर्स भारत में उपयोग करें

जैसा हमनें बताया, कि इस अपडेट के साथ इन फीचर्स को डिफॉल्ट रूप से कंपेटिबल iPhone में शामिल किया गया है। आप भारत में भी इन फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपने फोन की भाषा को English(India) से बदल कर US या Canada English करना होगा।

इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं, यहां “General” के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद “Language and Region” के ऑप्शन पर जाएं, और भाषा को बदलने के बाद फोन को एक बार रिस्टार्ट करें। इतना करने पर Apple Intelligence आपके फोन में इनेबल हो जाएगा, हालांकि आप सभी फीचर्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

ये पढ़ें: DeepSeek R1 अन्य AI मॉडल्स से निकला आगे, इस वजह से हो रहा इतना पॉपुलर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

ImageBajaj Pulsar N160 S और SS भारत में लॉन्च, अब चार राइड मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलेगा

एक नज़र में: Bajaj ने भारत में Pulsar N160 के दो नए वेरिएंट, Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS लॉन्च कर दिए हैं। ₹1.34 लाख से शुरू होने वाले ये दोनों मॉडल मौजूदा वेरिएंट से ऊपर की केटेगरी में हैं। Pulsar ब्रांड के 25 साल पूरे होने पर आई इस अपडेट में बदलाव सिर्फ …

Discuss

Be the first to leave a comment.