iOS 18.4 अपडेट रोलआउट, Apple Intelligence अब भारत में भी उपलब्ध, देखें फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी इंतेज़ार के बाद Apple ने आखिरकार iOS 18.4 अपडेट जारी कर दिया है, इसके साथ ही iPadOS 18.4 और macOS Sequoia 15.4 सहित कई प्लेटफॉर्म अपडेट भी जारी किए गए हैं।इन अपडेट्स के साथ भारत में Apple Intelligence को भी पेश किया गया है, इसके पहले ये अन्य बजार में उपलब्ध था। आगे iOS 18.4 अपडेट और Apple intelligence के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Motorola के 12GB RAM वाले फोन पर मिल रहा 12,000 रूपये से ज्यादा का डिस्काउंट, अभी है खरीदने का सही मौका

iOS 18.4 अपडेट के साथ Apple Intelligence के फीचर्स

Apple Intelligence अब अन्य भाषाओं के साथ लोकल भारतीय इंग्लिश भाषा में भी उपलब्ध है। इसके राइटिंग टूल्स से आप कंटेंट को रीराइट कर सकते हैं, और टोन स्ट्रक्चर को बदल सकते हैं। अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स के कंटेंट की समरी भी बनाई जा सकती है। फोटोज ऐप में प्रांप्ट के माध्यम से वीडियो और फोटो ढूंढ सकते हैं। Clean Up टूल से इमेज से अनवांटेड ऑब्जेक्ट्स को हटाया जा सकता है। Image Playground के माध्यम से किसी भी इमेज की एनिमेटेड इमेज बनाई जा सकती है।

Genmoji के माध्यम से एनिमेटेड इमोजी बनाई जा सकती है। अब इसके साथ आप फोन की लॉकस्क्रीन पर ही जरूरी नोटिफिकेशंस की समरी देख पाएंगे। Apple Intelligence की सहायता से कॉल रिकॉर्डिंग और नोट्स का ट्रांस्क्रिप्शन भी प्राप्त कर सकते हैं। Siri को अपग्रेड करने के साथ साथ नया डिजाइन भी दिया गया है, जिससे इसे एक्टिव करने पर स्क्रीन के चारों ओर लाइट चमकती है। इतना ही नहीं Siri ChatGPT से कुछ चुनिंदा रिस्पॉन्स भी ले सकता है, फिर भले ही ChatGPT अकाउंट नहीं हो।

इसमें Visual Intelligence नाम से एक फीचर भी शामिल किया गया है, जो बिल्कुल Google Lens की तरह काम करता है। ये फीचर iPhone 15 Pro, iPhone 16 Pro, और iPhone 16e जैसे नए फोन्स में दिया गया है। ये फीचर ChatGPT, Apple Intelligence, और कैमरा का उपयोग करके आस पास की चीजों को एनालाइज करता है, और रिजल्ट्स देता है। इन सब के अतिरिक्त, कंपनी इस बात का भी ध्यान रख रही है, कि ये प्रक्रियाएं पूरी तरह से सुरक्षित हो।

iOS 18.4 अपडेट डाउनलोड कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले iPhone की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां पर आपको “General” वाले सेक्शन में जाना है।
  • अब “Software Update वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको iOS18.4 रिलीज नोट मिल जाएगा।

ये पढ़ें: Google Pixel 10 Pro Fold रेंडर सामने आए, पतले प्रोफाइल के साथ इस महीने होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

ImageiOS 18.3 स्टेबल अपडेट रोलआउट, इन नए बदलाव के साथ भारत में ऐसे कर पाएंगे उपयोग

अभी कुछ समय पहले ही iPhone ने iOS 18.2 अपडेट के साथ नए फीचर्स को शामिल किया था, और अब कंपनी ने iOS 18.3 स्टेबल अपडेट भी रोलआउट कर दिया है। इसके साथ ही जो फोन एलिजिबल है, उनमें Apple Intelligence फीचर्स डिफॉल्ट रूप से मिलने वाले हैं। आगे जानते हैं, कि इस अपडेट के …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

Discuss

Be the first to leave a comment.