Google Pixel 10 Pro Fold रेंडर सामने आएं, पतले प्रोफाइल के साथ इस महीने होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ Google Pixel 10 Pro Fold इस साल लॉन्च होने वाला है। फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में फोन के रेंडर वायरल हो रहे हैं। आगे Google Pixel 10 Pro Fold रेंडर और लॉन्चटाइम लाइन के विषय में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: गर्मी में ओवरहीटिंग से फोन हो रहें ब्लास्ट, इन गलतियों से बचें, और जानें ठंडा रखने के तरीके

Google Pixel 10 Pro Fold रेंडर सामने आए

Credit: ANDROID HEADLINES

इससे संबंधित जानकारी और रेंडर Android Headlines द्वारा साझा किए गए हैं। जानकारी के अनुसार फोन के डिजाइन में Pixel 9 Pro Fold के मुकाबले कुछ बदलाव नजर नहीं आ रहा है। कैमरा मॉड्यूल की बात करें, तो ये भी समान है, इसका अर्थ है, कि कैमरा सेंसर्स में बदलाव नहीं किए जाएंगे।

हालांकि, कंपनी फोन को पिछले वर्जन के मुकाबले थोड़ा पतला रख सकती है, लेकिन ये इतना पतला भी नहीं होगा कि OPPO Find N5 जैसे फोल्डेबल की बराबरी कर पाए। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन का डायमेंशन 155.2 x 150.4 x 5.3mm हो सकता है।

Google Pixel 10 Pro Fold लॉन्च टाइमलाइन

Credit: ANDROID HEADLINES

जानकारी के अनुसार कंपनी इस फोन को अगस्त 2025 में इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही सीरीज के अन्य फोन Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL को भी पेश किया जाएगा। फोन को पिछले वर्जन के मुकाबले कम कीमत पर पेश किया जा सकता है।

इस फोन में हमें Google का आगामी Tensor G5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन 16GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। जल्द ही हमें इससे संबंधित अन्य जानकारी देखने को मिलेगी।

ये पढ़ें: Ghibli Image बना रहे तो हो जाओ सावधान, चुकानी पड़ सकती है ये कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 Lite रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं और 6 जो बेहतर हो सकती थीं

iQOO की Z-सीरीज़ का फोकस हमेशा बेसिक चीज़ों को सही रखने पर रहा है, यानी बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और रोज़मर्रा का स्मूद अनुभव, वो भी कीमत को ज़्यादा ऊपर ले जाए बिना। नया iQOO Z11 Lite भी इसी फॉर्मूले पर चलता है। यह पिछले साल आए Z10 Lite की जगह लेने आया है और …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageGoogle Pixel 10 सीरीज इस तारीख को होगी लॉन्च, Pro मॉडल की तस्वीर आयी सामने

हाल ही में Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की जानकारी सामने आयी थी, कंपनी फिलहाल जिसकी तैयारी में लगी हुई है, वहीं फिर से एक बार Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च की तारीख की जानकारी सामने आ गई है। इसी के साथ, Pixel 10 Pro मॉडल की तस्वीरें भी सामने आयी है, जिनके …

Discuss

Be the first to leave a comment.