गर्मी में ओवरहीटिंग से फोन हो रहें ब्लास्ट, इन गलतियों से बचें, और जानें ठंडा रखने के तरीके

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गर्मी का सीजन आ गया है, ऐसे में हमारे स्मार्टफोन्स काफी ज्यादा हिट करने लगते हैं। कई बार ऐसा भी होता है, कि ओवरहीटिंग की वजह से फोन खराब हो जाते हैं, या फूट जाते हैं। हालांकि ऐसी कई तरीके हैं, जिनसे फोन को गरम होने से बचाया जा सकता है। आगे इस लेख में हमनें बताया है, कि फोन को ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं?, इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Ghibli Image बना रहे तो हो जाओ सावधान, चुकानी पड़ सकती है ये कीमत

फोन को ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं?

फोन को ज्यादा तापमान वाली जगह पर न रखें

कई बार हम घर में पंखा बंद करके फोन में गेमिंग कर रहे होते हैं, या फोन को ऐसी जगह रख देते हैं, जहां धूप आ रही हो, ऐसे में फोन हिट करने लगता है, और ओवरहीटिंग की संभावना बन जाती है। कोशिश करें, कि फोन को हवादार जगह पर ही रखें।

ज्यादा ब्राइटनेस पर काम न करें

कुछ लोगों की आदत होती है, वो घर के अंदर भी फोन को फुल ब्राइटनेस में चलाते हैं, जबकि कम ब्राइटनेस में उपयोग किया जा सकता है। ज्यादा ब्राइटनेस में फोन का उपयोग करने में भी फोन हिट करने लगता है, इसलिए इससे बचें।

चार्जिंग के दौरान फोन का उपयोग न करें

BGMI जैसे गेम्स लत लगने की वजह से बैटरी लो होने पर भी हम फोन को चार्ज पर लगा कर उसमें गेमिंग करते हैं, जिससे हैवी टास्क होने की वजह से फोन पर लोड आता है, और फोन ओवरहीटिंग का शिकार हो जाता है।

फोन कूलर का उपयोग करें

बाजार में ऐसी कई फोन कूलर उपलब्ध है, जो फोन के पीछे अटैच हो जाते हैं, और फोन के तापमान को कंट्रोल करके रखते हैं। इन फोन कूलर का उपयोग खास कर गेमिंग के दौरान किया जाता है। आप इनका उपयोग करके भी अपने फोन को गर्म होने से बचा सकते हैं।

फोन के डिस्प्ले को जरूरत न होने पर बंद कर दें

कई बार हम फोन का डिस्प्ले टाइम बढ़ा देते हैं, और ऐसे में जरूरत न होने पर फोन के डिस्प्ले को बंद किए बिना ही रख देते हैं डिस्प्ले ऑन होने की वजह से भी फोन गर्म होता है, इसलिए जरूरत न होने पर फोन के डिस्प्ले को बंद कर दें।

निष्कर्ष

इन सभी तरीकों को देखने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा, कि फोन को ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? इनमें से कुछ तरीकों को आप अपने लैपटॉप के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सब के अतिरिक्त, ध्यान रखें, कि फोन या लैपटॉप पर ज्यादा समय तक कोई हैवी टास्क न करें।

ये पढ़ें: Apple यूजर्स को नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत, डॉक्टर्स की मदद से तैयार किया जा रहा ये नया फीचर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.