Apple यूजर्स को नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत, डॉक्टर्स की मदद से तैयार किया जा रहा ये नया फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या हो जब आपको अपनी हेल्थ के लिए एक डॉक्टर की आवश्यकता हो, जो आपको आपकी अच्छी हेल्थ के लिए सलाह दे, और आपका फोन ही एक डॉक्टर के रूप में आपके लिए काम करें। ये सुनने में असंभव लग रहा है, लेकिन जल्द ही संभव होने वाला है, क्योंकि APPLE AI DOCTOR फीचर को जल्द ही अपने iOS डिवाइसों में पेश करने वाला है, जिसे iOS 19 में शामिल किया जा सकता है। इसे Health+ के नाम से पेश किया जा सकता है। आगे इस Apple AI डॉक्टर फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: POCO C71 4 अप्रैल को लेगा भारतीय बाजार में एंट्री, किफायती कीमत पर मिल सकते ये धांसू फीचर्स

Apple AI डॉक्टर क्या है?

हाल ही में Bloomberg के Mark Gurman द्वारा इससे संबंधित एक जानकारी साझा की गई है, जिसके अनुसार Apple एक वैसे AI पॉवर्ड फीचर पर काम कर रहा है, जो AI हेल्थ कोच की तरह पेश किया जा सकता है, और आपके लिए एक वर्चुअल डॉक्टर के रूप में काम कर सकता है।

इसे ट्रेन करने के लिए मेडिकल प्रोफेशनल्स को हायर किया गया है, और ये आपके हेल्थ देता के अनुसार आपको गाइड करेगा। फीचर को Project Mulberry के साथ iOS 19 में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फीचर को Health+ के नाम से पेश किया जा सकता है।

AI डॉक्टर कैसे काम करेगा?

ये एक AI हेल्थ कोच की तरह आपके लिए पर्सनल असिस्टेंट के रूप में काम करेगा, और आपके iPhone या Apple Watch जैसे सभी डिवाइसों से आपकी हेल्थ से संबंधित डेटा को कलेक्ट करेगा।

इसके बाद उस डेटा को एनालाइज करने के बाद ये आपको फिटनेस, न्यूट्रिशन और ओवरऑल हेल्थ से संबंधित टिप्स देगा, जैसे आपको नींद पूरी नहीं करने पर सलाह देना, न्यूट्रीशन का ध्यान रखना इत्यादि। इसमें हार्ट रेट, स्लीप पैटर्न और एक्टिविटी लेवल जैसे डेटा को शामिल किया जाएगा।

कितनी हो सकती है Health+ की कीमत

फिलहाल इसकी कीमत से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि इसे सब्सक्रिप्शन के आधार पर पेश किया गया, तो इसकी कीमत 400 रूपये से 800 रूपये प्रतिमाह हो सकती है।

इसमें खास फूड ट्रैकिंग सिस्टम को भी शामिल किया जाने वाला है, जो आपके खाने और कैलोरी को ट्रैक करेगा। इसके पहले इस तरह का कोई डेडीकेटेड सिस्टम नहीं था, लेकिन अब कंपनी जल्द ही इस सिस्टम को अपने हेल्थ ऐप में शामिल कर सकती है।

ये पढ़ें: Vivo V50e इस यूनिक डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

Discuss

Be the first to leave a comment.