POCO C71 4 अप्रैल को लेगा भारतीय बाजार में एंट्री, किफायती कीमत पर मिल सकते ये धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO का किफायती कीमत वाला दमदार फोन POCO C71 जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। फोन के इंडिया लॉन्च की घोषणा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Redmi A5 के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। आगे POCO C71 इंडिया लॉन्च की तारीख और अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo V50e इस यूनिक डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने

POCO C71 इंडिया लॉन्च की तारीख

कंपनी ने फोन को टीज करते हुए इसके इंडिया लॉन्च की तारीख साझा की है, जिसके अनुसार इस फोन को 4 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

poco c71

फोन को गोल्डन कलर में ड्यूल टोन डिजाइन के साथ टीज किया गया है। बैक पैनल पर वर्टिकल पील शेप में कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है, जिसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन Desert Gold, Power Black और Cool Blue इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है।

POCO C71 फीचर्स (अपेक्षित)

रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Redmi A5 के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फोन में 6.88 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है। हालांकि, 4GB की वर्चुअल RAM के साथ इसे 8GB तक किया जा सकता है।

POCO C71

इतना ही नहीं, बैक पैनल पर 32MP रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन 5200mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसके अतिरिक्त इसमें IP52 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है, और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Oppo Find X8s, Find X8s Plus डिजाइन रिवील, इन स्टोरेज ऑप्शंस के साथ होंगे लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageMotorola Edge 60 Pro 30 अप्रैल को देगा भारत में दस्तक, इस कीमत पर मिल सकते हैं, ये बेहतरीन फीचर्स

Motorola ने आज वैश्विक बाजार में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 60 Pro लॉन्च कर दिया है, और अब जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने फोन को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना भी शुरू कर दिया है , जिससे Motorola Edge 60 Pro इंडिया लॉन्च की …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products