Motorola Edge 60 Pro 30 अप्रैल को देगा भारत में दस्तक, इस कीमत पर मिल सकते हैं, ये बेहतरीन फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज वैश्विक बाजार में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 60 Pro लॉन्च कर दिया है, और अब जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने फोन को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना भी शुरू कर दिया है , जिससे Motorola Edge 60 Pro इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी है। आगे फोन के लॉन्च की तारीख और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung के ये दो फोल्डेबल फोन जल्द होंगे लॉन्च, तारीख और फीचर्स हुए लीक

Motorola Edge 60 Pro इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील

कंपनी ने फोन को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना शुरू कर दिया है। टीजर के अनुसार फोन को 30 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन को Pantone Shadow, Dazzling Blue, और Sparkling Grape इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है।

हालांकि, इसकी भारतीय कीमत की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन वैश्विक बाजार में इसे £600 की कीमत में Pantone Shadow, Dazzling Blue, और Sparkling Grape इन तीन रंगों में पेश किया गया है। फोन को Motorola Edge 50 Pro के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा, जिसकी भारत में कीमत 30,000 से 35,000 रूपये के बीच थी, तो इसकी कीमत भी इसके आस पास ही हो सकती है।

Motorola Edge 60 Pro फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करें, तो इंडियन वेरिएंट में भी ग्लोबल वेरिएंट के समान ही फीचर्स हो सकते हैं, जिसमें 6.7 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला क्वाड कर्व्ड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 12GB की LPDDR5X RAM और 512GB की UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।

बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके साथ ही फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन को 6,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है, और ये 90W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Oppo A5 Pro 5G ने ली भारत में धमाकेदार एंट्री, इन तगड़े फीचर्स के साथ 20,000 से कम कीमत में उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.