Samsung के ये दो फोल्डेबल फोन जल्द होंगे लॉन्च, तारीख और फीचर्स हुए लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung काफी समय से अपने दो नए फोल्डेबल फोन्स Samsung Galaxy Z Fold 7 और Samsung Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। इन दोनों फोन्स से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में दोनों फोन की लॉन्च टाईमलाईन और वैन्यू से संबंधित जानकारी सामने आ गई है। दोनों फोन को इसी साल जल्द ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। आगे Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की लॉन्च टाईमलाईन और वैन्यू के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Oppo A5 Pro 5G ने ली भारत में धमाकेदार एंट्री, इन तगड़े फीचर्स के साथ 20,000 से कम कीमत में उपलब्ध

Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की लॉन्च टाईमलाईन और वैन्यू की जानकारी आयी सामने

इसकी जानकारी साउथ कोरिया के प्रचलित पब्लिकेशन JoongAng द्वारा साझा की गई है, जिसके अनुसार कंपनी इन दोनों फोन को लॉन्च करने के लिए अगला Galaxy Unpacked Event US के New York में कर सकती है। इसके पहले ये इवेंट US में 2022 में किया गया था।

बात करें Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की लॉन्च टाईमलाईन की तो पब्लिकेशन के अनुसार कंपनी जुलाई 2025 की शुरुआत में इन दोनों फोन्स को लॉन्च कर सकती है। पिछले वर्जन को 10 जुलाई को पेश किया गया था, और इस बार इनका लॉन्च हमें उससे पहले देखने को मिल सकता है।

इससे संबंधित जानकारी 9to5Google द्वारा भी साझा की गई है, जिसके अनुसार कंपनी इन फोल्डेबल फोन्स को 4 जुलाई 2025 को लॉन्च कर सकती है। इनके लॉन्च के साथ हमें नई Galaxy Watch और Android XR हैडसेट का लॉन्च भी देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी Galaxy Z Flip FE और Galaxy G फोल्ड का टीजर भी साझा कर सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 से क्या उम्मीद की जा सकती है?

दोनों ही फोन्स आगामी One UI 8 के साथ Android 16 पर रन हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त, Galaxy Z Flip 7 में 6.85 इंच का इनर डिस्प्ले और 4 इंच का कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकत है। वहीं Galaxy Z Fold 7 में 8.2 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है।

दोनों ही फोन Snapdragon 8 Elite For Galaxy चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त, Z Fold 7 में हमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10MP का टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। Z Flip 7 में 4174mAh की बैटरी दी जा सकती है, और दोनों फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं।

ये पढ़ें: UPI यूजर के होंगे मजे इन UPI एप्स में आया UPI Circle, इस तरह मिलेंगे कई फायदें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Discuss

Be the first to leave a comment.