UPI यूजर के होंगे मजे इन UPI एप्स में आया UPI Circle, इस तरह मिलेंगे कई फायदें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

घर में बड़े बुजुर्ग या बच्चे हैं, जिनका बैंक अकाउंट नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन पेमेंट कर पाएं, उन लोगों के लिए NPCI BHIM Services Limited (NBSL) द्वारा UPI Circle नाम से एक फीचर पेश किया गया है, जिसमें आप बैंक अकाउंट नहीं होने पर भी ऑनलाइन पेमेंट का पाएंगे। ये एक कमाल का फीचर है, जिसे घर के बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा के लिए पेश किया गया है, ताकि वो बिना किसी परेशानी के भुगतान कर पाएं, साथ ही ये ऑनलाइन भुगतान का एक सुरक्षित माध्यम भी है। आगे UPI Circle क्या है? और इसका इस्तेमाल कैसे करें? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Motorola के दो प्रीमियम फोन जल्द मचाएंगे बाजार में धूम, लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशंस आएं सामने

UPI Circle क्या है?

ये NPCI BHIM Services Limited (NBSL) द्वारा पेश किया गया एक ऐसा फीचर है, जिसमें आपको गैर मौजूदगी में घर के बच्चों या बड़े बुजुर्गों द्वारा जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन भुगतान किया जा सकें। इसकी खास बात है, कि आपके अप्रूवल के बिना किसी भी भुगतान का पैसा आपके अकाउंट से नहीं कटेगा। जब भी अन्य सदस्य कोई भुगतान करेगा, तो उसे अप्रूव करने का नोटिफिकेशन आपके UPI एप में आएगा। इसमें आप अधिकतम 5 सदस्यों को ही शामिल कर पाएंगे।

UPI Circle का उपयोग कैसे करें?

  • सबसे पहले Play Store या App Store से अपने फोन में BHIM एप डाउनलोड करें।
  • अब एप को ओपन करें, और प्रक्रिया को पूरा करके अपने बैंक अकाउंट को जोड़ें।
  • इसके बाद होम स्क्रीन पर “UPI Circle” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां “Add Secondary User” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, और जिस सदस्य को ये एक्सेस देना चाहते हैं, उसकी UPI आईडी डालें, या QR स्कैन करें।
  • अब “delegation type” वाले भाग में “Approve every payment” के ऑप्शन को सेट करें।
  • अब जिस सदस्य की UPI आईडी को जोड़ा है, उसके फोन में BHIM एप ओपन करें।
  • यहां UPI Circle वाले सेक्शन में जाएं, और इनविटेशन को एक्सेप्ट करें।

इसके बाद थोड़ा सा समय लगेगा, और ये सुविधा उस सदस्य के फोन में एक्टिवेट हो जाएगी। जब भी वो किसी को भुगतान करेगा, तो आपको अपना UPI पिन अपने फोन में डाल कर उस भुगतान को स्वीकृति देनी होगी। इसके अतिरिक्त, delegation type में एक ऑप्शन और होता है, जिसमें आप सामने वाले सदस्य को 15,000 रूपये तक की लिमिट दे सकते हैं, उसके बाद हर भुगतान पर आपको UPI पिन डाल कर स्वीकृति देने की आवश्यकता नहीं होगी।

फिलहाल इन UPI एप्स पर उपलब्ध है ये फीचर

इस फीचर को अभी सभी UPI एप्स पर उपलब्ध नहीं किया गया है। ये फिलहाल BHIM UPI एप के अतिरिक्त, Google Pay, PhonePe, Paytm पर ही उपलब्ध है। भविष्य में अन्य UPI एप्स में भी इस सुविधा को शामिल किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Samsung के इस फोन की सेल होगी आज से शुरू, 3,000 के डिस्काउंट के साथ मिल रहे धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.