Phone और Laptop/PC में WhatsApp से प्रिंट कैसे निकालें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp हमारे डेली रुटीन का एक हिस्सा बन चुका है, ये ऐप आज के समय में सभी यूजर के फोन में उपलब्ध है। चैटिंग करने, फोटो या वीडियो भेजने के साथ साथ डॉक्यूमेंट भेजने के लिए भी ज्यादातर हम whatsapp का ही इस्तेमाल करते हैं, और जब whatsapp से प्रिंट निकालने की आवश्यकता होती है तो हमें ये नही पता होता है, कि WhatsApp से प्रिंट कैसे निकालें?

यदि आपको भी Whatsapp से प्रिंट निकालने का तरीका नही पता है, तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़े। इस लेख में हमनें Phone और Laptop/PC से WhatsApp Document की प्रिंट कैसे निकालें, इसकी जानकारी विस्तार से दी हैं।

ये पढ़े: Instagram live video को सेव या डाउनलोड कैसे करें?

Laptop/PC में WhatsApp से प्रिंट कैसे निकालें?

यदि आप Laptop या PC का उपयोग करते हैं, और उसकी सहायता से Whatsapp documents की प्रिंटआउट निकालना चाहते हैं, तो नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने Laptop/PC में ब्राउजर ओपन करें, और web.whatsapp.com पर जाएं।
  • वेबसाइट ओपन करने पर एक QR code दिखेगा।
Laptop/PC में WhatsApp से प्रिंट कैसे निकालें?
  • अब अपने फोन में Whatsapp ओपन करें, और दाहिनी ओर ऊपर की तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
Laptop/PC में WhatsApp से प्रिंट कैसे निकालें?
  • एक मेनू ओपन होगा, यहां पर “Linked devices” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Laptop/PC में WhatsApp से प्रिंट निकालने का तरीका
  • अब यहां पर “Link a device” का एक हरा बटन होगा, उस पर क्लिक करें।
Laptop/PC में WhatsApp से प्रिंट निकालने का तरीका
  • कैमरा ओपन होगा, अब फोन से Laptop/PC की स्क्रीन पर दिख रहे QR code को स्कैन करें।
  • आपके Laptop/PC पर Whatsapp लॉगिन हो जाएगा, यहां से उस डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करें, जिसकी प्रिंट निकालना है।
Laptop/PC में WhatsApp से प्रिंट निकालने का तरीका
  • अब डाउनलोड फोल्डर में जाएं और उस डॉक्यूमेंट को ओपन करें, आप यहाँ से डायरेक्ट भी ओपन कर सकते हैं।
  • डॉक्यूमेंट ओपन होने पर दाहिनी ओर ऊपर की तरफ प्रिंट का आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
Laptop/PC में WhatsApp से प्रिंट निकालने का तरीका
  • अब एक विंडो ओपन होगी, यहां पर पेपर साइज, और कलर जैसी प्रिंट की फॉर्मेटिंग को सेट करें, और ऊपर बने बॉक्स से प्रिंटर को चुनें।
  • नीचे “Print” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें, आपके whatsapp document की प्रिंट निकल जाएगी।
Laptop/PC में WhatsApp से प्रिंट निकालने का तरीका

ये पढ़े: Movies और TV शो कैसे डाउनलोड करें(6 आसान तरीकें)

Phone में WhatsApp से प्रिंट कैसे निकालें?

यदि आपके पास Laptop या PC नहीं है, तो आप अपने फोन से whatsapp document की प्रिंट निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन इंस्टॉल करने की आवश्यकता होती है। Phone में WhatsApp से प्रिंट निकालने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में Whatsapp ओपन करें और जिस डॉक्यूमेंट की प्रिंट निकालना है, उसे डाउनलोड करें।
Phone में WhatsApp से प्रिंट कैसे निकालें?
  • अब Google Play Store पर जाएं, और PrintShare Mobile Print application डाउनलोड करें।
  • फोन में एप्लीकेशन को ओपन करें, और नीचे “Print” के सामने बने “Select” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Phone में WhatsApp से प्रिंट कैसे निकालें?
  • एक पॉपअप खुलेगा, यहां पर किसी भी ऑप्शन को सिलेक्ट करें। हमनें WiFi को सिलेक्ट करा हैं।
Phone में WhatsApp से प्रिंट निकालने का तरीका
  • अब जो भी प्रिंटर है उनकी लिस्ट शो होगी अपने प्रिंटर को सिलेक्ट करें।
  • एक पॉपअप ओपन होगा, यहां Driver Pack को डाउनलोड करने की परमिशन के लिए “Yes” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Driver Pack डाउनलोड होने के बाद “Skip” ke ऑप्शन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन के होमपेज पर आ जाएं।
  • अब “Documents” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और उस डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट करें, जिसकी प्रिंट निकालना चाहते हैं।
Phone में WhatsApp से प्रिंट निकालने का तरीका
  • डॉक्यूमेंट ओपन हो जाएगा, यहां पर डॉक्युमेंट के जिस पेज की प्रिंट निकालना है, उसके नीचे दिख रहे राईट के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिख रहे “Print” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Phone में WhatsApp से प्रिंट निकालने का तरीका
  • अब एक पॉपअप ओपन होगा, यहां पर प्रिंट के कलर और साइज को सेट करें, और “Print” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपके Whatsapp document की प्रिंट निकल जाएगी।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने दो आसान तरीकों में बताया है, कि Whatsapp से प्रिंट कैसे निकाले? इसके लिए आप लैपटॉप और फोन दोनों का ही उपयोग कर सकते हैं, इसके लिए आपके पास प्रिंटर आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

ImageWhatsApp पर वॉइस नोट भेजने से पहले कैसे सुनें – सही है या गलत ?

WhatsApp पर वॉइस मैसेज भेजना आज कल आम बात है। लोग इस फीचर को अपने ऑफिस और घर की दोनों ही ज़िन्दगियों में इस्तेमाल करते हैं। कई बार किसी ऑफिस ग्रुप में कोई मैसेज लोगों तक पहुंचाना हो तो, ज़रूरी है कि वो सही हो। वहीँ फैमिली ग्रुप में भी सभी तक कोई बात कहना …

ImagePhone और Laptop/PC पर Facebook video Download कैसे करें?

साल 2021 के बाद से फेसबुक पर विडियो देखने का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ा है। लोग मूवीज के सीन्स, कॉमेडी सीरियल, न्यूज जैसे कई वीडियो देखना पसंद करते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि कोई वीडियो पसंद आने पर हम उसे अपने फोन में डाउनलोड करना चाहते है, लेकिन हमें पता नही होता …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Imageफेस्टिव सीज़न में चाहिए अच्छी फोटो? 30 हज़ार से कम के ये 5 कैमरा फोन और इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका

एक नज़र में : त्योहारों के इस सीज़न में फोन का कैमरा सबसे ज़्यादा कम रोशनी में काम करता है, चाहे शाम की पूजा हो, घर की झालरें हों या देर रात तक चलने वाले मेल-मिलाप, और ऐसी रोशनी में फोटो साफ आएगी या नहीं, ये मेगापिक्सल से ज़्यादा OIS और सही लेंस तय करते …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.