Motorola के दो प्रीमियम फोन जल्द मचाएंगे बाजार में धूम, लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशंस आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola जल्द ही अपने दो प्रीमियम फोन्स लॉन्च करने वाला है, जिसमें Motorola Razr 60 Ultra फोल्डेबल फोन और Motorola Edge 60 Pro शामिल है। हालांकि लॉन्च से पहले इन दोनों फोन्स की कीमत और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। जिसे बेल्जियन रिटेलर MediaMarkt द्वारा लिस्टिंग के माध्यम से साझा किया गया है। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung के इस फोन की सेल होगी आज से शुरू, 3,000 के डिस्काउंट के साथ मिल रहे धांसू फीचर्स

Motorola Razr 60 Ultra की कीमत और फीचर्स

Motorola Razr 60 Ultra

रिटेलर द्वारा इस फोन को €1299 की कीमत पर लिस्ट किया गया है। बात करें, फीचर्स की, तो लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 7 इंच का LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले और 4 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Android 15 पर रन हो सकता है। इसमें 3 साल तक OS अपडेट्स और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जा सकते हैं।

इसे 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। बैक पैनल पर 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, इसके साथ ही फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 4,500mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसका साइज 74 x 171.5 x 7.19mm और वजन 199g हो सकता है। फोन को रिंग होल्डर वाले प्रीमियम कैसे के साथ Scarab, Mountain Trail, Rio Red, Pink, और Cabaret इन चार रंगों में पेश किया जा सकता है।

Motorola Edge 60 Pro की कीमत और फीचर्स

Motorola Edge 60 Pro

रिटेलर द्वारा इस फोन को €599 की कीमत पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में आपको 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है, और ये भी 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

फोन में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा वाइड, और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 60MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन को 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसे Dazzling Blue कलर में पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: SBI खाता धारकों को आज लगेगा बड़ा झटका, नहीं कर पाएंगे आज YONO एप का उपयोग

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.