SBI खाता धारकों को आज लगेगा बड़ा झटका, नहीं कर पाएंगे आज YONO एप का उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आपका भी खाता SBI बैंक में है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। यदि ऑनलाइन बैंकिंग के भरोसे कहीं जा रहे हैं, या कुछ कर रहे हैं, तो अभी से सतर्क हो जाएं, क्योंकि आज आप ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग नहीं कर पाएंगे। SBI ने खुद इससे संबंधित जानकारी साझा करते हुए अपने यूजर्स को ये बात बताई है, कि आज SBI ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस बंद रहेगी, यानी YONO एप का नहीं कर पाएंगे उपयोग। आगे विस्तार से जानते हैं, कि पूरा माजरा क्या है?

ये पढ़ें: Samsung यूजर्स ने ली राहत की सांस, One UI 7 फिर से रोलआउट, फिलहाल इन डिवाइसों में होगा उपलब्ध

आज SBI ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस (YONO) बंद रहेगी

हाल ही के SBI ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इससे संबंधित जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा की है, जिसके अनुसार आज SBI डिजिटल सेवाएं आज अस्थाई रूप से बंद रहेगी, अर्थात आज आप SBI YONO एप का उपयोग लेन देन के लिए नहीं कर पाएंगे।

हालांकि, परेशानी की बात नहीं है, क्योंकि बैंक ने बताया है, कि सर्विसेज को कुछ घंटों के लिए ही बंद किया जा रहा है, और शाम 4:30 बजे के बाद से ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस फिर से शुरू हो जाएगी। बैंक ने इसे बंद करने के पीछे का कारण नहीं बताया है।

यदि ग्राहकों को इससे संबंधित कोई परेशानी होती है, या उन्हें बैंक से संबंधित किसी प्रकार की सहायता चाहिए, तो वें SBI के टोल फ्री नंबर 1800 1234 और 1800 2100 पर कॉल करके उनसे संपर्क कर सकते हैं।

ATM या UPI एप्स का करें उपयोग

जिस दौरान SBI ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस बंद रहेगी, उस दौरान खाता धारक जरूरत पड़ने पर ATM का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि ऑनलाइन तरीके से लेन देन की आवश्यकता हुई तो इसके लिए आप UPI Lite का उपयोग कर सकते हैं।

UPI एप्स आपके बैंक से जुड़े रहते हैं, और UPI डिजिटल भुगतान करने या पैसे लेने का सबसे आसान तरीका है। आप इसका उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसका उपयोग तब कर पाएंगे, जब बैंक के सर्वर में कोई परेशानी न हो।

ये पढ़ें: Jio, Airtel, VI की शिकायत करना हुआ आसान, TRAI ने लॉन्च किया नया सेंट्रलाइज्ड पोर्टल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageX Down: ये यूजर्स नहीं कर पा रहें, आज सुबह से भारत में प्लेटफॉर्म का उपयोग

आप भी सुबह से X(ट्विटर) को ओपन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ न कुछ समस्या आ रही है, तो ये समस्या आपके इंटरनेट कनेक्शन को लेकर नहीं है। बल्कि, आज सुबह से ही X Down की समस्या हो रही है, जिससे कई लोग इस प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

ImageGalaxy Z TriFold अमेरिका में लॉन्च, कीमत जानकर ज़्यादातर लोग यकीन नहीं कर पाएंगे

Samsung का नया Galaxy Z TriFold पहली नज़र में जितना futuristic लगता है, उतना ही इसकी कीमत लोगों को चौंका देती है। ट्रिपल-फोल्ड डिज़ाइन और टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन के साथ यह फोन 2026 में स्मार्टफोन किस दिशा में जा रहे हैं, उसका संकेत देता है। लेकिन इस इनोवेशन के साथ एक बड़ा सवाल भी …

Discuss

Be the first to leave a comment.