Samsung यूजर्स ने ली राहत की सांस, One UI 7 फिर से रोलआउट, फिलहाल इन डिवाइसों में होगा उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने पहले ही अपने One UI 7 के स्टेबल वर्जन के रोलआउट की लिस्ट साझा कर दी थी, लेकिन UI में बग आने की वजह से कंपनी को इस रोलआउट को रोकना पड़ा था, जिससे यूजर्स काफी निराश हुए थे, लेकिन अब कंपनी ने इस अपडेट को फिर से रोलआउट कर दिया है। ये अपडेट भारत में भी रोलआउट हो गया है, आगे जानते हैं, कि फिलहाल One UI 7 अपडेट किन डिवाइसों में मिलेगा?

ये पढ़ें: Jio, Airtel, VI की शिकायत करना हुआ आसान, TRAI ने लॉन्च किया नया सेंट्रलाइज्ड पोर्टल

One UI 7 अपडेट किन डिवाइसों में मिलेगा?

ONe Ui 7

कंपनी ने इस अपडेट को भारत में रोलआउट कर दिया है, और अप्रैल में इस अपडेट को सिर्फ Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6, और Galaxy Z Flip 6 में रोलआउट किया गया है।

इसके अतिरिक्त, मई 2025 में कंपनी इस अपडेट को Galaxy S23 सीरीज, Z Fold 5, Z Flip 5, Galaxy Tab S10+, Tab S10 Ultra, और Tab S9 सीरीज में पेश कर सकती है।

ये Android 15 आधारित अपडेट है, और इसके साथ ही कंपनी अप्रैल 2025 सिक्योरिटी पैच को भी शामिल करेगी। हालांकि, इस अपडेट को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी पेश किया गया है।

क्या मिलेगा खास?

नए अपडेट के साथ आपको UI में काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। जिनमें से पहला बदलाव इसका क्विक पैनल है। दरअसल, इस अपडेट में क्विक पैनल और नोटिफिकेशन पेज को अलग अलग कर दिया गया है।

इतना ही नहीं, Samsung स्टॉक एप्स के लिए नए आइकन, और वन हैंडेड जैसे एक्सेसिबिलिटी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। कैमरा एप को भी रीडिजाइन किया गया है। होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन पर नए विजेट्स देखने को मिलेंगे। एनीमेशन और ट्रांजिशन को भी बेहतर किया गया है।

सबसे खास इसमें मिलने वाले नए Galaxy AI फीचर्स हैं, और पिछले फीचर्स में भी सुधार किया गया है। इसके अतिरिक्त, नया बैटरी आइकन और नाऊ बार देखने को मिलेगा, जिससे लॉक स्क्रीन पर ही कई प्रकार के नोटिफिकेशन और फंक्शन को मैनेज किया जा सकता है।

ये पढ़ें: BGMI redeem codes: अब कंपनी खुद दे रही सबको फ्री में आउटफिट और गन स्किन, ऐसे करें उपयोग

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageGalaxy S25 सीरीज लॉन्च से पहले One UI 7 स्टेबल रोलआउट टाइमलाइन रिवील, इन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

आज Samsung अपनी Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, जिसमें Samsung का लेटेस्ट One UI 7 मिलने वाला है, हालांकि लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके स्टेबल रोलआउट की घोषणा कर दी है। आगे One UI 7 स्टेबल रोलआउट टाइमलाइन और इसके फीचर्स से संबंधित अन्य चीजों के बारे में जानते हैं …

Discuss

Be the first to leave a comment.