Oppo A5 Pro 5G ने ली भारत में धमाकेदार एंट्री, इन तगड़े फीचर्स के साथ 20,000 से कम कीमत में उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO ने भारत में अपना अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Oppo A5 Pro 5G किफायती कीमत में लॉन्च कर दिया है। फोन को IP69, IP68, और IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको शानदार AI फीचर्स भी मिलने वाले हैं। आगे Oppo A5 Pro 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: UPI यूजर के होंगे मजे इन UPI एप्स में आया UPI Circle, इस तरह मिलेंगे कई फायदें

Oppo A5 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता

फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार हैं:

  • 8GB RAM+128GB स्टोरेज- 17,999 रूपये
  • 8GB RAM+256GB स्टोरेज- 19,999 रूपये

फोन को Mocha Brown और Feather Blue इन दो रंगों में पेश किया गया है, और इसकी बिक्री आज से ही शुरू हो गई है। इसे आप OPPO की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल स्टोर, Amazon, Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

इस पर फिलहाल 1500 रूपये का कैशबैक दिया जा रहा है, इसके अतिरिक्त SBI, IDFC First, BOB Financial, Federal Bank, और DBS बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आप इसे 6 माह तक की नो कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं।

Oppo A5 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.67 इंच का HD+ रिजॉल्यूशन वाला IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i का उपयोग किया गया है। फोन MediaTek Dimensity 6300 SoC चिपसेट द्वारा संचालित होता है, इसके साथ इसमें 1100 mm2 VC कूलिंग सिस्टम को भी शामिल किया गया है।

फोन में 8GB की LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। बैक पैनल पर 50MP f/1.8 अपर्चर प्राइमरी कैमरा और 2MP (f/2.4) मोनोक्रोम कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, फ्रंट में 8MP (f/2.0) सेल्फी कैमरा मिल जाता है, इसके साथ ही AI Eraser 2.0, AI Clarity Enhancer, and AI Reflection Remover जैसे फोटोग्राफिक फीचर्स भी मिलते हैं। फोन 5,800mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

फोन ColorOS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है, इसके साथ ही इसमें Trinity Engine को भी शामिल किया गया है। फोन में AI GameBoost, AI LinkBoost 2.0, 200% network boost, Outdoor Mode, AI Assistant, AI Summary AI Writer, AI Reply, AI Recording Summary, और AI Rewrite, जैसे AI फीचर्स को शामिल किया गया है। इसकी मोटाई 7.76mm और वजन 194g है।

ये पढ़ें: Motorola के दो प्रीमियम फोन जल्द मचाएंगे बाजार में धूम, लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशंस आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products