Vivo V50e इस यूनिक डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo भारत में जल्द ही Vivo V50e लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने आखिरकार फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। फोन को Vivo V40e के अपडग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। आगे फोन के डिजाइन और खास फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Find X8s, Find X8s Plus डिजाइन रिवील, इन स्टोरेज ऑप्शंस के साथ होंगे लॉन्च

Vivo V50e डिजाइन

इस फोन को कंपनी Sapphire Blue कलर में पेश करने वाली है। फोन के बैक पैनल पर नीले मोती जैसा डिजाइन बना है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है, कि दो अलग अलग स्मार्टफोन में आपको अलग अलग पैटर्न देखने को मिल सकते हैं।

फोन के बैक पैनल पर V50 की तरह ही कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, और फ्रंट में कर्व्ड पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को मोटाई 7.3mm मोटाई के साथ पेश किया जा सकता है। लॉन्च कर बाद इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Vivo V50e फीचर्स

फोन के बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 प्राइमरी
कैमरा दिया जा सकता है, इसके साथ ही अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन के फ्रंट में भी 50MP AF सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन 4K में वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।

इसमें IP68 और IP69 की सुरक्षा दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त इसे SGS फाइव स्टार की सुरक्षा के साथ diamond Shield Glass डिस्प्ले प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में AI transcript assist, vivo live call translation और circle to search जैसे AI फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6.77 इंच का FHD+ curved AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस के सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 7300 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 8GB की RAM दी जा सकती है। फोन 5,600mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Google pixel 9a की सेल 16 अप्रैल से होगी शुरू, मिलेगा इस कीमत पर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageVivo का ये फोन 100x जूम सपोर्ट के साथ जल्द लेगा भारत में एंट्री, टीजर आया सामने

कुछ समय पहले ही Vivo ने भारत में अपनी T सीरीज को लॉन्च किया था, और अब कंपनी उनके हाई एंड मॉडल Vivo T4 Ultra को भारत में लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने Vivo T4 Ultra इंडिया लॉन्च का टीजर साझा किया है, जिससे फोन के डिजाइन और कैमरा की जानकारी …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.