Google pixel 9a की सेल 16 अप्रैल से होगी शुरू, मिलेगा इस कीमत पर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने हाल ही में अपना Google Pixel 9a स्मार्टफोन लॉन्च किया था, लेकिन कुछ यूनिट्स में क्वालिटी इश्यू की वजह से फोन की उपलब्धता को अप्रैल तक रोक दिया गया था, और अब कंपनी ने Google pixel 9a उपलब्धता की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: अपकमिंग CMF डिवाइसेस को Nothing ने टीज किया, इस महीने हो सकते हैं यूनिक डिजाइन के साथ लॉन्च

Google pixel 9a उपलब्धता

जानकारी के अनुसार इस फोन की उपलब्धता 10 अप्रैल से शुरू होगी, शुरुआत में फोन US, Canada और UK में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। उपलब्धता की अन्य तारीख कुछ इस प्रकार है:

  • 14 अप्रैल: Germany, Spain, Italy, Ireland, France, Norway, Denmark, Sweden, Netherlands, Belgium, Austria, Portugal, Switzerland, Poland, Czechia, Romania, Hungary, Slovenia, Slovakia, Lithuania, Estonia, Latvia, Finland
  • 16 अप्रैल: Australia, India, Singapore, Taiwan, Malaysia

Google pixel 9a कीमत

भारत में इसका सिंगल स्टोरेज वेरिएंट 256GB पेश किया गया है, जिसकी कीमत 49,999 रूपये होगी। फोन बिक्री के लिए Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

लॉन्च के साथ ही इसमें कई ऑफर मिलने वाले हैं, जैसे 3,000 रूपये का कैशबैक ऑफर, और 24 घंटों तक की नो कॉस्ट EMI की सुविधा। इसके अतिरिक्त, बैंक ऑफर्स का भी लाभ लिया जा सकता है।

Pixel 9a फीचर्स

फोन में 6.3 इंच का (1080 x 2424 pixels) FHD+ OLED HDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 27,00 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Google Tensor G4 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 48MP 1/1.95″ Samsung GN8 प्राइमरी सेंसर, 13MP IMX712 sensor, f/2.2 120° अल्ट्रा वाइड सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन को 5100mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और ये 23W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Vivo X200 Ultra देगा SLR लेवल के पोट्रेट, कैमरा डिटेल्स के साथ टीजर आया सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageGoogle Pixel 9a की सेल आज से हो रही शुरू, फिलहाल तगड़े डिस्काउंट के साथ इस कीमत पर होगा उपलब्ध

Google ने कुछ समय पहले ही Pixel 9a को लॉन्च किया था, लेकिन कुछ क्वालिटी इश्यू की वजह से उसकी उपलब्धता में काफी समय लग गया था, लेकिन आज से इस फोन की सेल शुरू होने वाली है, आगे Google Pixel 9a की कीमत और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

Discuss

Be the first to leave a comment.