Google Pixel 9a की सेल आज से हो रही शुरू, फिलहाल तगड़े डिस्काउंट के साथ इस कीमत पर होगा उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने कुछ समय पहले ही Pixel 9a को लॉन्च किया था, लेकिन कुछ क्वालिटी इश्यू की वजह से उसकी उपलब्धता में काफी समय लग गया था, लेकिन आज से इस फोन की सेल शुरू होने वाली है, आगे Google Pixel 9a की कीमत और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Instagram ला रहा कमाल का फीचर, रील देखने के लिए डालना पड़ेगा सीक्रेट कोड, इस तरह करेगा काम

Google Pixel 9a की कीमत और ऑफर्स

Google Pixel 9a

इस फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होगी। फोन के 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रूपये है। फोन को Iris, Obsidian, और Porcelain इन तीन रंगों में पेश किया गया है।

ऑफर्स की बात करें, तो भुगतान के दौरान ग्राहक HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं।

Google Pixel 9a फीचर्स

फोन में 6.3 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। फोन Tensor G4 द्वारा संचालित होता है, और ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G715 MP7 GPU दिया गया है।

फोन 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है, और Android 15 पर रन होता है। इसमें 7 साल तक OS अपडेट्स मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, IP68 रेटिंग की सुरक्षा मिल जाती है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, और 2 माइक्रोफोन मिलेंगे।

बैक पैनल पर 48MP OIS प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 5,100mAh बैटरी के साथ आता है, और 23W वायर्ड, 7.5 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसका साइज 154.7 x 73.3 x 8.9mm, और वजन 185.9g है।

ये पढ़ें: Moto Edge 60 STYLUS ने मचाया भारत में धमाल, इस कीमत पर दे दिए धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageAmazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

साल का वही वक्त एक बार फिर आ गया है। देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर रहे हैं, और आज बारी Amazon की है। कंपनी का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी बड़े डिस्काउंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products