Moto Edge 60 STYLUS ने मचाया भारत में धमाल, इस कीमत पर दे दिए धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने भारत में आज अपना नया स्मार्टफ़ोन Moto Edge 60 STYLUS लॉन्च कर दिया है। Edge सीरीज का ये पहला फोन है, जिसके साथ STYLUS को शामिल किया गया है। फोन को शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है, आगे Moto Edge 60 STYLUS कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Acer ने ली स्मार्टफोन्स के बाजार में धमाकेदार एंट्री, लॉन्च किए अपने दो धांसू फोन

Moto Edge 60 STYLUS कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 28,999 रूपये है। हालांकि, इस फोन को आप अर्ली बर्ड प्राइस के साथ 22,999 रूपये में खरीद पाएंगे। फोन को Surf the web और Gibraltar Sea इन दो रंगों में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, और इसे आप Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Moto Edge 60 STYLUS स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.7 इंच का 1.5K P-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये सीरीज का पहला फोन है, जिसमें बिल्ट इन STYLUS मिलने वाला है, जिससे AI स्केच बनाए जा सकते हैं। फोन प्रीमियम विगन लेदर फिनिश के साथ आता है, और इसमें IP68 रेटिंग के साथ MIL-810 रेटेड ड्यूरेबिलिटी मिलती है। इतना ही नहीं, Dolby Atmos ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर्स को भी शामिल किया गया है।

फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 12 5G बैंड्स को शामिल किया गया है। बैक पैनल पर 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और एक 3 इन 1 लाइट सेंसर को शामिल किया गया है। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Glance AI के नाम से इसमें स्टाइलिंग और इंस्टेंट शॉपिंग असिस्टेंट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं, STYLUS के साथ आप sketch-to-image, Moto Note, और Google AI Magic Eraser जैसे AI फीचर्स का उपयोग कर पाएंगे।

ये पढ़ें: Airtel ने मिलाया Blinkit से हाथ, अब 10 मिनिट में होगी सिम की डिलीवरी, ऐसे कर पाएंगे एक्टिवेट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.