Airtel ने मिलाया Blinkit से हाथ, अब 10 मिनिट में होगी सिम की डिलीवरी, ऐसे कर पाएंगे एक्टिवेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इमरजेंसी में सिम की आवश्यकता है, तो अब आपको बाजार में जाने और सिम लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि Airtel ने अब Blinkit के साथ साझेदारी कर ली है, जिसके बाद ग्राहक ऑनलाइन सिम खरीद पाएंगे, और मात्र 10 मिनिट में सिम की डिलीवरी आपके घर हो जाएगी। ये पहली टेलीकॉम कंपनी है, जिसने Blinkit के साथ साझेदारी में ये फैसला लिया है। आगे Airtel Blinkit सिम डिलीवरी की सुविधा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon Prime Shopping Edition के साथ मिल रहे कई फायदें, नहीं करना होंगे अब Prime मेंबरशिप के लिए 1,499 रूपये खर्च

Airtel Blinkit सिम डिलीवरी की सुविधा

इंस्टेंट सिम डिलीवरी के लिए Airtel ने Blinkit के साथ साझेदारी की है, जिससे मात्र 10 मिनट में सिम ग्राहक के घर डिलीवर हो जाएगी। फिलहाल इस सुविधा को 16 शहरों में पेश किया जा रहा है, जिसमें Hyderabad, Delhi, Gurgaon, Faridabad, Sonipat, Ahmedabad, Surat, Pune, Lucknow, Jaipur, Kolkata, Chennai, Bhopal, Indore, Bengaluru, और Mumbai शामिल है।

हालांकि ये सुविधा फ्री नहीं होगी, इसके लिए ग्राहकों को सिम की कीमत के अतिरिक्त 49 रूपए डिलीवरी चार्ज देना होगा।

डिलीवरी के बाद इस तरह होगी सिम एक्टिवेट

सिम डिलीवर होने के बाद ग्राहकों को आधार आधारित KYC प्रक्रिया के माध्यम से सिम को एक्टिवेट करना होगा। इसके लिए ग्राहक को Airtel Thanks App के माध्यम से कस्टमर केयर पर कॉल करना होगा, और बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।रिपोर्ट्स के अनुसार ग्राहकों को सिम डिलीवरी के बाद सिम को 15 दिनों के भीतर ही एक्टिवेट करना होगा।

ये पढ़ें: Redmi का बड़ी बैटरी, 32MP कैमरा वाला फोन 6,499 रूपये में मचाएगा धमाल, कल से होगी सेल शुरू

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.