Amazon Prime Shopping Edition के साथ मिल रहे कई फायदें, नहीं करना होंगे अब Prime मेंबरशिप के लिए 1,499 रूपये खर्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप Amazon से शॉपिंग करते हैं, और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन नहीं होने की वजह से, अतिरिक्त डिस्काउंट और शॉपिंग बेनिफिट्स का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि Amazon Prime Shopping Edition के साथ आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए Prime वाले सभी बेनिफिट्स का लाभ उठा पाएंगे, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Redmi का बड़ी बैटरी, 32MP कैमरा वाला फोन 6,499 रूपये में मचाएगा धमाल, कल से होगी सेल शुरू

Amazon Prime Shopping Edition क्या है?

कंपनी द्वारा इस नए प्लान को अलग से पेश किया गया है, और ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो सिर्फ शॉपिंग बेनिफिट्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लेते थे, लेकिन उसके लिए उन्हें, अन्य फायदों के साथ मजबूरी में 1,499 रूपये वाला प्लान लेना पड़ता था, जो साल भर की वैलेडिटी के साथ आता था, जबकि इसमें यूजर्स को साल भर के लिए मात्र 399 रूपये खर्च करना होंगे, और वो Prime मेंबरशिप वाले सारे शॉपिंग बेनिफिट्स का लाभ उठा पाएंगे।

Amazon Prime Shopping Edition के फायदें

  • इसके साथ आपको रेगुलर मेंबरशिप वाले सारे फायदें मिलेंगे।
  • आप सभी कैशबैक ऑफर्स और डिस्काउंट ऑफर्स का लाभ ले पाएंगे।
  • सेम डे डिलीवरी और वन डे डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।
  • नो मिनिमम कॉस्ट वैल्यू के साथ फ्री डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।
  • सभी सेल और इवेंट्स का अर्ली एक्सेस मिल पाएगा।

Prime Shopping Edition और Non-prime में अंतर

आप सोच रहे हैं, कि आप Non Prime के साथ भी बिना पैसे खर्च करें, लाभ उठा सकते हैं। नॉन प्राइम में जहां आपको 3 से 4 दिन के डिलीवरी मिलती है, वहीं प्राइम शॉपिंग एडिशन में आपको सेम डे डिलीवरी ऑप्शन मिल जाता है।

इसके अतिरिक्त, यदि आप नॉन प्राइम मेंबर हैं, और सेम डे डिलीवरी लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 99 रूपये अलग से खर्च करने होंगे, वन डे डिलीवरी के लिए 79, टू डे डिलीवरी के लिए 59 रूपये, और स्टैंडर्ड डिलीवरी के लिए 40 रूपये खर्च करना होंगे। वहीं ये सब Prime शॉपिंग एडिशन में फ्री है।

निष्कर्ष

आपको समझ आ ही गया होगा, कि Amazon Prime Shopping Edition क्या है?, और कैसे आप मात्र 399 रूपये की कीमत पर साल भर के लिए Amazon शॉपिंग बेनिफिट्स का लाभ ले सकते हैं। यदि आप ज्यादातर Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से शॉपिंग करना पसन्द करते हैं, तो ये आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

ये पढ़ें: Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली वालों के होंगे मजे, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 36,000 रूपये तक मिलेगी सब्सिडी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Discuss

Be the first to leave a comment.