Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली वालों के होंगे मजे, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 36,000 रूपये तक मिलेगी सब्सिडी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिल्ली की महिलाओं के लिए जल्द ही खुशी की लहर आने वाली है, क्योंकि दिल्ली सरकार द्वारा जल्द ही दिल्ली की महिलाओं के लिए Delhi EV Policy 2.0 पेश कर सकती है। फिलहाल सरकार इस पर काम कर रही है, और इसके लागू होते ही महिलाओं को 36,000 रूपये तक का लाभ मिल सकता है। Delhi EV Policy 2.0 क्या है?, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Whatsapp पर भेजी फोटो हो रही धुंधली, तो अपनाएं ये तरीके

Delhi EV Policy 2.0 क्या है?

दरअसल पुरानी EV Policy को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार Delhi EV Policy 2.0 पर काम कर रही है, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर 36,000 रूपये की सब्सिडी दी जाएगी। हालांकि, इसमें सिर्फ टू व्हीलर को ही शामिल किया गया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इससे संबंधित जानकारी देते हुए बताया है, कि पॉलिसी के पहले ड्राफ्ट वर्जन में 10 हजार महिला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर इस योजना का लाभ उठा पाएगी। हालांकि, इसके लिए महिलाओं के पास वैलिड लाइसेंस होना आवश्यक है।

इस योजना को खास महिलाओं के लिए ही पेश किया जा रहा है, जिसमें उन्हें प्रति किलोवाट घंटा (kWh0) 12 हजार रुपये की खरीद इन्सेंटिव रकम सब्सिडी के रूप में मिलेगी, अर्थात एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर 36,000 रूपये तक की की रकम हो सकती है।

Delhi EV Policy 2.0 का उद्वेश्य

इस योजना का उद्वेश्य साल 2027 तक दिल्ली में 95 प्रतिशत तक वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना है, जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से संबंधित 20 हजार नई नौकरियों के अवसर भी मिलेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार ये योजना पीएम ई-ड्राइव स्कीम के पूरक के तौर पर तैयार हो रही है, जो 31 मार्च 2030 तक वैध होगी, और इसके लिए दिए गए ड्राफ्ट प्रोपोजल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के साथ-साथ इलेक्ट्रिक थ्रीव्हलर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल के इनसेंटिव की जानकारी भी शामिल की गई है।

इसमें प्रति किलोवाट-घंटे (kWh) 10 हजार की इनसेंटिव राशि दी जा सकती है, और हर इलेक्ट्रिक व्हीकल पर अधिकतम 30,000 की रकम मिलेगी। इतना ही नहीं, यदि लाभकारी अपने पेट्रोल से चलने वाले टू व्हीलर को कबाड़ में देते हैं, तो उन्हें इसके लिए अलग से 10,000 रूपये का इनसेंटिव मिल सकता है, लेकिन इसकी शर्त है, कि वो वाहन 12 साल से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।

ऑटो रिक्शा पर भी मिलेगा फायदा

L5M केटेगरी ने इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को शामिल किया गया है, जिसमें योजना के तहत 10 हजार प्रति kWh का इनसेंटिव मिलेगा, ये रकम अधिकतम 45,000 रूपये तक हो सकती है। इसके अतिरिक्त, पुराने ऑटो के मालिक यदि ICE बेस्ड ऑटो-रिक्शा को स्क्रैप करने के लिए देते हैं, तो उन्हें अलग से 20,000 रूपये का स्क्रैपिंग प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके लिए भी ऑटो रिक्शा 12 साल से पुराना नहीं होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त, पॉलिसी अवधि के दौरान रजिस्ट्रेशन होने के 19 साल बाद CNG रिक्शा को इलेक्ट्रिक रिक्शा में बदलने की मांग भी की जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो प्रति वाहन 1 लाख का रिप्लेसमेंट इनसेंटिव सरकार की तरफ से दिया जा सकता है।

ये पढ़ें: Vivo T4 5G इस तारीख को हो रहा लॉन्च, काफी कम कीमत पर मिलेगी 7,300mAh बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageदिल्ली में इस तारीख़ से नहीं बिकेंगे नए पेट्रोल टू-व्हीलर, सिर्फ़ इलेक्ट्रिक ही होंगे रजिस्टर

दिल्ली में पेट्रोल स्कूटर या बाइक खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार की नई Draft EV Policy 2026-2030 के अनुसार, 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में कोई नया पेट्रोल या CNG टू-व्हीलर रजिस्टर नहीं होगा। यानी उस तारीख़ के बाद डीलर से आप जो भी नई गाड़ी लेंगे, …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

Discuss

Be the first to leave a comment.