Vivo T4 5G इस तारीख को हो रहा लॉन्च, काफी कम कीमत पर मिलेगी 7,300mAh बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo जल्द ही भारत में अपना नया मिड रेंज फोन Vivo T4 5G लॉन्च करने वाला है। पहले भी फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब कंपनी ने सोशल मीडिया चैनल्स के माध्यम से Vivo T4 5G इंडिया लॉन्च की तारीख की जानकारी साझा कर दी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Jio Calendar Month Validity Offer के साथ पूरे महीने के लिए इतनी कम कीमत पर मिल रहा शानदार रिचार्ज

Vivo T4 5G इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील

हाल ही में कंपनी ने फोन को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना शुरू कर दिया है, इसी के साथ इसके लॉन्च की तारीख भी साझा की गई है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है, कि Vivo T4 5G 22 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा।

इसी के साथ कंपनी ने फोन के कलर ऑप्शंस और डिजाइन को भी दिखाया है। टीजर में फोन को titanium और green इन दो रंगों में दिखाया गया है, जो Emerald Blaze और Phantom Grey के नाम से पेश किए जा सकते हैं। फोन के बैक पैनल पर एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है, जिसमें LED रिंग लाइट के साथ कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन के फ्रंट में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी ने पहले ही साझा कर दिया है, कि फोन बिक्री के लिए Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Vivo T4 5G से क्या उम्मीद की जा सकती है?

Flipkart लिस्टिंग के अनुसार ये फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, इसी के साथ इसमें हमें Adreno GPU देखने को मिल सकता है। अन्य लीक्स के अनुसार फोन में 6.67 इंच का FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है।

फोन के बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इसी के साथ फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन 7,300mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

बात करें कीमत की तो, लीक्स के अनुसार इस फोन को 25,000 रूपये के आस पास की कीमत पर पेश किया जा सकता है। फोन में 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। ये Vivo T3 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश होगा, जिसे 19,999 रूपये की कीमत पर पेश किया गया था।

ये पढ़ें: Samsung यूजर्स अब नहीं कर पाएंगे One UI 7 अपडेट, बड़ा कारण आया सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products