Samsung यूजर्स अब नहीं कर पाएंगे One UI 7 अपडेट, बड़ा कारण आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के One UI 7 अपडेट को लेकर आयी नई खबर ने Samsung यूजर्स को निराश कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने One UI 7 अपडेट पर रोक लगा दी है, और इसके रोडमैप को लेकर जो जानकारी साझा की गई थी उसे भी डिलीट कर दिया गया है, आगे इसके पीछे का कारण जानते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi का ये फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, और लेटेस्ट चिपसेट के साथ जल्द लेगा एंट्री, लीक आएं सामने

Samsung One UI 7 अपडेट रोलआउट पर रोक

हाल ही में टिप्स्टर UniverseIce द्वारा इससे संबंधित एक जानकारी साझा की गई है, जिसके अनुसार कंपनी ने Samsung One UI 7 अपडेट के रोलआउट पर रोक लगा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसके पीछे का कारण इस अपडेट के पाया गया एक बग है। Galaxy s24 सीरीज के कोरियन वेरिएंट्स में जब अपडेट के बाद फोन को अनलॉक किया गया तो कुछ केसेस में वो सही तरीके से अनलॉक नहीं हो रहे हैं।

इसके बाद कंपनी ने अन्य देशों में रोलआउट पर रोक लगा दी है, और फिलहाल इस बग की जांच की जा रही है, और कंपनी इसे ठीक करने में लगी हुई है।

इस नए अपडेट को जल्द ही Galaxy S24 सीरीज (Exynos), Z Fold 6, और Z Flip 6 में रोलआउट किया जाने वाला था। हालांकि अब यूजर्स को इस नए अपडेट के लिए थोड़ा और इंतेज़ार करना पड़ सकता है।

न्यूज रूम से रोलआउट रोडमैप की पोस्ट डिलीट

कंपनी ने US,Korea, Europe, और Vietnam न्यूज रूम से अपनी रोलआउट रोडमैप की पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है। फिलहाल कंपनी ने नए रोलआउट के रोडमैप को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है, और ये कितना समय लेगा इसमें कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन कंपनी जल्द ही इससे संबंधित जानकारी साझा कर सकती है।

ये पढ़ें: दोस्त या रिश्तेदार फोन पर मांगे पैसे तो हो जाएं सावधान, AI वॉइस क्लोनिंग स्कैम का बन सकते हैं शिकार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung यूजर्स ने ली राहत की सांस, One UI 7 फिर से रोलआउट, फिलहाल इन डिवाइसों में होगा उपलब्ध

Samsung ने पहले ही अपने One UI 7 के स्टेबल वर्जन के रोलआउट की लिस्ट साझा कर दी थी, लेकिन UI में बग आने की वजह से कंपनी को इस रोलआउट को रोकना पड़ा था, जिससे यूजर्स काफी निराश हुए थे, लेकिन अब कंपनी ने इस अपडेट को फिर से रोलआउट कर दिया है। ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.