दोस्त या रिश्तेदार फोन पर मांगे पैसे तो हो जाएं सावधान, AI वॉइस क्लोनिंग स्कैम का बन सकते हैं शिकार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कभी न कभी आपके दोस्तों या रिश्तेदारों के कॉल आपके पास आए होंगे, जब उन्हें अर्जेंट पैसों की आवश्यकता पड़ी होगी, और आपने पैसों की सहायता की भी होगी, लेकिन क्या हो जब कोई दोस्त या रिश्तेदार आपसे पैसे मांगे, और पैसे देने के बाद आपको पता चले कि वो आपका दोस्त नहीं बल्कि कोई और था। ऐसी ही कई घटनाएं सामने आयी है, जिसमें AI वॉइस क्लोनिंग स्कैम से लोगों को ठगा जा रहा है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस तरह देखें Netflix, Prime Video, ZEE5 के मूवीज और टीवी शो फ्री में, सबसे आसान तरीके

AI वॉइस क्लोनिंग स्कैम की घटनाएं

हाल ही में एक व्यक्ति को स्कैमर्स ने उसका दोस्त बन कर एक्सीडेंट होने की बात कही और हॉस्पिटल में एडमिट होने के लिए 30,000 रूपये मांगे। परिस्थिति को स्कैमर्स ने इतना गंभीर बता दिया कि सामने वाले को सोचने तक का मौका नहीं मिला, और फोन पर दोस्त की आवाज सुन उसने भरोसा भी कर लिया कि पैसे दोस्त ही मांग रहा है। हालांकि ये स्कैमर्स ने AI वॉइस क्लोनिंग की सहायता से उसके दोस्त की आवाज निकाली थी।

ऐसी ही एक घटना और सामने आयी थी, जिसमें एक व्यक्ति से स्कैमर्स ने उसका चाचा बन के बात की और पूरे 3 लाख रुपयों की ठगी को अंजाम दिया था।

AI वॉइस क्लोनिंग स्कैम क्या है?

दरअसल, AI क्लोनिंग का मतलब है, कि AI का उपयोग करके किसी की भी आवाज को क्लोन किया जा सकता है, जैसे उसकी आवाज को रिकॉर्ड करने के बाद उसी आवाज में आप AI से कुछ भी बुलवा सकते हैं। स्कैमर्स भी इसी तरह लोगों की आवाज को रिकॉर्ड कर लेते हैं, और AI की सहायता से उनकी आवाज की क्लोनिंग कर उनके दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे मांगते हैं।

आवाज लगभग उनके दोस्तों या रिश्तेदारों जैसी ही लगती है, और परिस्थित को काफी गंभीर बता दिया जाता है, जिससे लोग इन पर शक नहीं कर पाते हैं, और तुरंत पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

इस स्कैम से कैसे बचें?

  • यदि किसी भी अनजान नंबर से कॉल आए, और खुद को आपका दोस्त, रिश्तेदार, या किसी का दोस्त बता कर बात करें, तो उस पर तुरंत भरोसा न करें।
  • पहले शांति से उसकी बात सुनें, फिर जिस दोस्त की वो बात कर रहा है, उसके सही नंबर पर कॉल करके उससे या उसके घर में किसी अन्य से कन्फर्म करें।
  • उससे कोई ऐसी बात पूछें, जो सिर्फ आपका दोस्त ही जानता हो।
  • फोन पर किसी को भी ऐसे बिना सोचे समझे पैसे न भेजें।

ये पढ़ें: बैंक अकाउंट के बिना भी कर पाएंगे UPI ट्रांजैक्शन, अपनाएं ये आसान तरीका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageआप भी रखते हैं फोन कवर में पैसे या कार्ड, तो हो जाएं सावधान चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

अक्सर कई लोग पैसे या ATM कार्ड को अपने फोन के कवर में रखते हैं, और खास कर ये चीजें ज्यादातर महिलाएं करती है, लेकिन आपको पता है, ये छोटी सी लापरवाही आपकी मौत का कारण भी बन सकती है, और आपके पैसे भी खर्च करवा सकती है? सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, …

Imageबिना गेमिंग PC के फोन-लैपटॉप-TV पर खेलें भारी PC गेम्स – NVIDIA GeForce NOW भारत में लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू

क्लाउड गेमिंग के दीवानों के लिए बड़ी खबर आयी है। GeForce NOW India भारत में आज (15 जुलाई) आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। महंगा गेमिंग PC या ₹80,000 का ग्राफिक्स कार्ड खरीदे बिना, आप अपने फोन, लैपटॉप, Mac, स्मार्ट TV या ब्राउज़र पर ही RTX-लेवल गेमिंग स्ट्रीम कर सकते हैं। गेम NVIDIA के …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

ImageOnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.