आप भी रखते हैं फोन कवर में पैसे या कार्ड, तो हो जाएं सावधान चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर कई लोग पैसे या ATM कार्ड को अपने फोन के कवर में रखते हैं, और खास कर ये चीजें ज्यादातर महिलाएं करती है, लेकिन आपको पता है, ये छोटी सी लापरवाही आपकी मौत का कारण भी बन सकती है, और आपके पैसे भी खर्च करवा सकती है? सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन इस लेख में हमने बताया है, कि फोन कवर में पैसे रखने से क्या होता है? आगे इसके बारे में अच्छे से समझ लें।

ये पढ़ें: गर्मी में ओवरहीटिंग से फोन हो रहें ब्लास्ट, इन गलतियों से बचें, और जानें ठंडा रखने के तरीके

फोन कवर में पैसे रखने से क्या होता है?

दरअसल, फोन का उपयोग करने पर वो गर्म होने लगता है, ऐसे में उसमें शामिल किया गया कूलिंग सिस्टम फोन के तापमान को कम करने के लिए जब काम करता है, तो पिछले हिस्से को खुला रखना जरूरी होता है, ताकि हिट रिलीज हो पाएं। ऐसे में जब आप फोन के कवर में कार्ड या पैसे रख देते हैं, तो हिट रिलीज नहीं हो पाती है, और फोन ज्यादा गर्म होने लगता है।

फोन जब गर्म होता है, तो इससे कई तरह की परेशानी आने लगती है, जिसमें सबसे पहली तो फोन फूटने का खतरा है। ऐसी कई खबरें आयी है, जिसमें इस वजह से फोन के फूटने की बात कही गई है, क्योंकि साधारण उपयोग में तो ठीक है, पर गर्मी के मौसम में तापमान ज्यादा बढ़ जाता है, और अगर आप गेमिंग जैसे हैवी टास्क कर रहे हैं, तो ये और भी खतरनाक हो सकता है।

हो सकती है ये परेशानी

जैसा कि हमनें बताया है, सबसे पहले तो फोन ज्यादा गर्म होने से फुट सकता है, जिससे उसके मालिक की मौत की संभावना भी बन जाती है। इससे होने वाली दूसरी परेशानी सिग्नल की हो सकती है, क्योंकि इसका असर फोन के एंटेना पर भी पड़ता है, जिससे आपके फोन के सिग्नल कमजोर हो जाता है, और काल करने के दौरान या इंटरेंट का उपयोग करने के दौरान आपको परेशानी आ सकती है।

इतना ही नहीं, जब फोन ज्यादा गर्म होने लगता है, तो उसकी परफॉरमेंस और बैटरी पर भी फर्क पड़ता है, कई बार फोन ज्यादा गर्म होने की वजह से उसका कैमरा काम करना बंद कर देता है, और कई बार फोन गेमिंग या हैवी टास्क के दौरान लेग भी होने लगता है। बैटरी पर दबाव पड़ने से उसके खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

इन चीजों का रखें ध्यान

फोन कवर में पैसे रखने से क्या होता है? ये तो आपको पता चल गया, लेकिन आगे से आपको ध्यान रखना आवश्यक है, कि आप अपने फोन के कवर में पैसे, ATM कार्ड, या अन्य कोई वस्तु नहीं रखें, नहीं तो फोन नहीं भी फूटेगा, तो भी आपको कई प्रकार की परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों का कहना है, कि गेमिंग या हैवी टास्क के दौरान फोन कवर को भी निकाल देना चाहिए, जिससे फोन कम हिट होता है।

ये पढ़ें: आपने भी अभी तक नहीं किया स्मार्ट टीवी को अपडेट, तो जान लें ये फायदें और नुकसान, नहीं तो पछताएंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Imageबिना गेमिंग PC के फोन-लैपटॉप-TV पर खेलें भारी PC गेम्स – NVIDIA GeForce NOW भारत में लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू

क्लाउड गेमिंग के दीवानों के लिए बड़ी खबर आयी है। GeForce NOW India भारत में आज (15 जुलाई) आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। महंगा गेमिंग PC या ₹80,000 का ग्राफिक्स कार्ड खरीदे बिना, आप अपने फोन, लैपटॉप, Mac, स्मार्ट TV या ब्राउज़र पर ही RTX-लेवल गेमिंग स्ट्रीम कर सकते हैं। गेम NVIDIA के …

ImageXiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: ₹60,000 के आसपास का बजट हो और आप एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहें, तो आज की तारीख में दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। एक तरफ नया-नवेला Xiaomi 17T, और दूसरी तरफ अपनी कीमत घटाकर और भी आकर्षक हो चुका OnePlus 13। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की …

ImageRefurbished फोन सस्ता पड़ेगा या महंगा? ये गलती की तो बाद में पछताना पड़ेगा

Refurbished स्मार्टफोन आजकल बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कम कीमत में महंगे फोन मिलने का ऑफर सुनने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही आपका सस्ता सौदा बाद में भारी नुकसान में बदल सकती है। इसीलिए refurbished फोन खरीदते वक्त कुछ आम गलतियों …

Imagerealme 16x vs 15x: स्क्रीन और चिप वही हैं, तो ज़्यादा पैसे किस चीज़ के लिए?

realme 15x पिछले अक्टूबर में ₹16,999 की कीमत पर आया था। वहीँ realme 16x आज ₹27,999 पर आया है, और वो भी उसी 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन में। इन दोनों फोनों में डिस्प्ले एक ही है, चिपसेट एक ही है, और बैटरी भी 7,000mAh की एक ही है। नए मॉडल के पास अपना बचाव है, और वो …

Discuss

Be the first to leave a comment.