आपने भी अभी तक नहीं किया स्मार्ट टीवी को अपडेट, तो जान लें ये फायदें और नुकसान, नहीं तो पछताएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज कल सभी के घरों में लेटेस्ट टीवी मिल जाते हैं, पहले की तरह ये डिस्क कनेक्शन से सिर्फ चैनल चलाने के लिए नहीं, बल्कि नए नए फीचर्स के साथ कई तरह से उपयोग करने के लिए भी बन गए हैं। इनमें भी स्मार्टफोन्स की तरह ही RAM, स्टोरेज, प्रोसेसर, और खासकर OS सिस्टम आता है, लेकिन कभी आपने टीवी का OS अपडेट किया है?, शायद आपको पता नहीं होगा, कि स्मार्ट टीवी अपडेट करना क्यों जरूरी है? आगे इस लेख में हमनें बताया है, कि इसे अपडेट करना क्यों जरूरी है, और स्मार्ट टीवी अपडेट कैसे करें?, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme GT 7 7,000mAh के साथ मचाएगा धमाल, जानें भारत में कब हो रहा लॉन्च

स्मार्ट टीवी अपडेट करना क्यों जरूरी है?

स्मार्ट टीवी अपडेट

स्मार्टफोन्स की तरह आज कल के इन लेटेस्ट टीवी में भी नए नए अपडेट्स आते हैं, जिनके माध्यम से इन टीवी में नए फीचर्स को शामिल किया जाता है, इतना ही नहीं नए OTT शामिल होते हैं, और किसी वजह से टीवी की परफॉरमेंस धीमी हुई होती है, तो वो भी अच्छी हो जाती है। टीवी में आने वाले बग्स को ठीक किया जाता है। ऐसे में यदि आप अपने स्मार्ट टीवी को समय समय पर अपडेट करते हैं, तो आप इन सभी सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।

टीवी का OS अपडेट न करने के नुकसान क्या है?

इस डिजिटल युग में समय के साथ साथ नई नई तकनीक विकसित हो रही है, ऐसे में सभी कंपनी इन तकनीकों के अनुसार अपने सिस्टम या OS को बेहतर बनाने में काम करती है, और अपडेट्स के माध्यम से इन नई तकनीकों को हमारे डिवाइसों में शामिल किया जाता है, फिर चाहें वो लैपटॉप हो, स्मार्टफोन हो, या स्मार्ट टीवी हो। यदि आप समय समय पर अपने स्मार्ट टीवी को अपडेट नहीं करेंगे, तो आपका टीवी पुरानी तकनीक पर ही काम करेगा, और धीरे धीरे जो ऐप्स लेटेस्ट OS को ही सपोर्ट करते हैं, वो आपके टीवी में चलना बंद हो जाएंगे।

टीवी का OS अपडेट करने के फायदें क्या है?

  • जब भी आप अपने स्मार्ट टीवी के OS को अपडेट करते हैं, तो उसमें कंपनी द्वारा शामिल की गई नई तकनीक का उपयोग कर पाते हैं।
  • नए अपडेट के साथ सिक्योरिटी संबंधित समस्याओं को भी दूर किया जाता है, जिससे टीवी के हैक होने की समस्या भी न रहें।
  • ने OS अपडेट्स के साथ नए एप्स शामिल होते हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।
  • टीवी की परफॉरमेंस में भी सुधार आता है, और टीवी पहले के मुकाबले और भी तेज और बेहतर तरीके से काम करने लगती है।
  • बैकग्राउंड एरर और बग्स को भी इन्हीं अपडेट्स के माध्यम से ठीक किया जाता है।

स्मार्ट टीवी को अपडेट कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्ट टीवी को ऑन करें।
  • अब रिमोट की सहायता से टीवी की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां आपको “सॉफ्टवेयर अपडेट” या “सिस्टम अपडेट” जैसा एक ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब नए अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद टीवी को दोबारा बंद करके फिर से चालू करें।
  • इतना करने पर आपका टीवी अपडेट हो जाएगा।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: OPPO Reno 14 Pro में iPhone वाला फील, नए कैमरा डिजाइन के साथ रेंडर आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImagePhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

PhonePe इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक काम की खबर है। कंपनी ने अपने wallet के नियम चुपचाप अपडेट कर दिए हैं, और अब लंबे समय से बंद पड़े wallet पर हर तिमाही ₹100 का चार्ज लगने वाला है। राहत की बात बस इतनी है कि ये फीस सिर्फ wallet तक सीमित है, …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.